राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत शराब पीते पकड़े गये लोगों के खिलाफ व रिसाॅर्ट्स संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने करीब 53 रिसाॅर्ट्स के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई रिसाॅर्ट्स के अंदर शराब और चखना खाते लोग मिले। मनगटा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सोमनी पुलिस द्वारा अचानक एवं प्रभावी छापेमारी की गई। दरअसल, राजनांदगांव पुलिस को शिकायत मिली थी कि क्षेत्र के कुछ रिसॉर्ट्स में लगातार तेज़ डीजे बजाया जा रहा है व आगंतुकों को अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराई…
Author: Hasina
रायपुर : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी अभियान 31 जनवरी को विधिवत रूप से संपन्न हो चुका है। इस पूरे अभियान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धान खरीदी तय समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चली और इस दौरान सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान बेच लिया है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य में करीब 140 लाख मीट्रिक टन धान की…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 फरवरी को रतनपुर में माघी पूर्णिमा एवं आदिवासी विकास मेला वर्ष-2026 का शुभारंभ किया। साव ने इस अवसर पर ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपए और नगर पालिका भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि रतनपुर पवित्र और पौराणिक नगरी है, इसकी ख्याति दुनिया भर में है। इस ख्याति के अनुरूप यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह कभी छत्तीसगढ़ की राजधानी रही है। इसके अनुरूप गरिमा बढ़ाने का काम करेंगे। साव ने बताया कि रतनपुर को कॉरीडोर के…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में जन सामान्य को आवागमन सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर जिला बेमेतरा के अंतर्गत बहिंगा तिवरैया सिमगा ग्रामीण पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य लम्बाई 12 किलोमीटर केलिए 11 करोड़ 81 लाख 12 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह बेरला से कोदवा देवरबीजा करमू मार्ग 22 किलोमीटर का दो लेन मजबूतीकरण कार्य के लिए 15 करोड़…
छत्तीसगढ विकसित प्रदेश बनने तेजी से अग्रसर संत समागम समारोह की राशि 50 लाख से बढाकर 75 लाख करने की घोषणा रायपुर, 02 फरवरी 2026 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बहुत आगे ले जाना है और विकसित प्रदेश के रूप में खड़ा करना है। उन्होंने संत समागम समारोह दामाखेड़ा की राशि 50 लाख रूपये से बढाकर 75 लाख रूपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रविवार को कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सतगुरु कबीर…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मंदिर तोड़ने की घटना से नाराज ग्रामीणों व हमलावरों ने पुलिस कर्मियों पर जमकर पथराव किया, इसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। इतने से भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वाहनों को आगे के हवाले कर दिया व घर को फूंक दिया। भयावह घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच हिंसक संघर्ष छिड़ गया था। हिंसक घटना गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना के ग्राम बकली का बताया जा रहा है। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी…
बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 1 फरवरी 2026 को चार सक्रिय माओवादी कैडरों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है; आत्मसमर्पण करने वालों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM) स्तर के कुख्यात माओवादी शामिल हैं, जो दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे संवेदनशील इलाकों में लंबे समय से सक्रिय रहकर सुरक्षा बलों के साथ कई मुठभेड़ों, एंबुश की घटनाओं, हथियार और विस्फोटक सप्लाई, नेटवर्क विस्तार और ग्रामीणों को डराने-धमकाने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, पुलिस के अनुसार लगातार चल रहे सघन सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 10वी और 12वी की परीक्षाओं से पहले परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन जारी करने की घोषणा की है। हेल्पलाइन दिनांक 05 फरवरी से संचालित की जाएगी। छात्र, अभिभावक व शिक्षक प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक मण्डल के टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। हेल्पलाइन की पहली चरण सेवा 05.02.2026 से 18.02.2026 तक रहेगी जिसमें अंग्रेजी, गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र, जीव-विज्ञान व अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्रश्नों व कठिनाइयों के समाधान देंगे। साथ ही परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय व तनाव को दूर करने हेतु मनोवैज्ञानिक/काउंसलर भी उपलब्ध…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और करीब 10 घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही 3 से 4 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह आरोपियों और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट हुई थी, जो देखते…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मामी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका पिंकी सोलंकी (26) पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति को छोड़कर अपने रिश्ते में भांजे हेमंत सोलंकी (24) के साथ बीते 2 साल से लिव-इन में रह रही थी। बाद में दोनों ने लव मैरिज भी कर ली थी। पुलिस के मुताबिक हेमंत को शक था कि पिंकी कई लड़कों से फोन पर बात करती है और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर…