रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही मामी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका पिंकी सोलंकी (26) पहले से शादीशुदा थी, लेकिन पति को छोड़कर अपने रिश्ते में भांजे हेमंत सोलंकी (24) के साथ बीते 2 साल से लिव-इन में रह रही थी। बाद में दोनों ने लव मैरिज भी कर ली थी।
पुलिस के मुताबिक हेमंत को शक था कि पिंकी कई लड़कों से फोन पर बात करती है और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। इससे नाराज हेमंत ने उसकी हत्या की साजिश रची।
29 जनवरी को अपने बर्थडे के दिन आरोपी ने पिंकी को सेलिब्रेशन के बहाने होटल बुलाया। दोनों ने केक काटा और शराब पी। इसके बाद आरोपी उसे पिलखा पहाड़ के मोरभंज पिकनिक स्पॉट के पास जंगल में ले गया। वहां पहले दुपट्टे से गला घोंटकर महिला को बेसुध किया और फिर चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




