रायपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज महासमुंद जिला एवं तहसील साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक संगठित और अनुशासित समाज के रूप में जाना जाता है। समाज का इतिहास अत्यंत वैभवशाली रहा है। इसे और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर…
Author: Hasina
राज्य कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ के त्रैवार्षिक अष्टम प्रदेश अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित मुख्यमंत्री ने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की घोषणा की रायपुर- कर्मचारी शासन-प्रशासन की रीढ़ होते हैं और उनकी ईमानदारी, कर्मठता तथा संवेदनशीलता से ही सरकार की योजनाएं, नीतियां और निर्णय वास्तविक रूप में धरातल पर उतरते हैं। छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा आप सभी की मेहनत, निष्ठा और अनुशासन के कारण ही प्रभावी ढंग से कार्य कर पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसर में राज्य कर्मचारी संघ,…
Aaj Ka Panchang 12 january 2026: आज 12 जनवरी 2026, सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन स्वाती नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं आज के दिन का पूरा पंचांग : – पंचांग (Aaj Ka Panchang 12 january 2026) विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) माह: माघ (पूर्णिमान्त), पौष (अमान्त) तिथि नवमी: दोपहर 12:42 बजे तक दशमी: इसके बाद प्रारंभ नक्षत्र स्वाती: रात्रि 09:05 बजे तक विशाखा: इसके बाद प्रारंभ योग धृति: शाम 06:12 बजे तक…
Aaj ka Rashifal 12 January 2026: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। चंद्रमा तुला राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में और राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। मेष राशि- जीवन आनंदित गुजरेगा। बहुत ही आनंददायक रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेम की स्थिति अच्छी। संतान की स्थिति अच्छी। बहुत ही छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। वंडरफूल टाइम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। वृषभ राशि- थोड़ा सा डिस्टर्बिंग टाइम कहा जाएगा इसको। स्वास्थ्य हो, प्रेम-संतान हो। व्यापारिक दृष्टिकोण से फिर भी ठीक है,…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के एक और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के वर्तमान कलेक्टर और 2011 बैच के IAS अधिकारी दीपक सोनी को भारत सरकार में नई पोस्टिंग मिली है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिनियुक्ति पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी। भारत सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपक सोनी…
सरकारी कर्मियों के डी ए में 3% का इजाफा, मुख्यमंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आभार : फेडरेशन जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मियों में खुशी की लहर दौड गई। जब छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मचारी संघ के एक कार्यक्रम में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र के समान 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की। इसी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कर्मचारियों की शेष मांगों पर सरकार चर्चा करते हुए शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लेगी। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में (Videshi Mahilayen Hirasat Me) लिया है। ये दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली है, जो वीजा खत्म होने के बाद भी कई सालों से यहां रह रही थी। वहीं पुलिस अब उनके दस्तावेज खंगाल रही है और उनसे पूछताछ भी जारी है। दो विदेशी महिलाएं पुलिस की हिरासत में यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल, पुलिस ने उज्बेकिस्तान की रहने वाली दो महीलाओं को हिरासत में लिया है, जो कि वीजा खत्म होने के बाद…
रायपुर। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी पर उनकी ही पार्टी ने ही एक्शन लिया है। विकास तिवारी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इस आदेश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष दीपक बच के आदेश अनुसार प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने जारी किया जानकारी के मुताबिक विकास तिवारी झीरम कांड घटना के जांच आयोग को पत्र लिखकर अपनी ही पार्टी के नेताओं का नार्को टेस्ट कराने का निवेदन किया था, जो पार्टी नेताओं को नागवार गुजरा और पार्टी ने यह फैसला लिया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में शामिल होकर राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान भत्ता प्रदान किया जाएगा। सीएम साय ने घोषणा करते हुए बताया कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया जा रहा है। इस फैसले से राज्य के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
दुर्ग। तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से शिक्षिका की मौत हो गई है। हादसा दुर्ग जिले के पाटन-भखारा कुरूद रोक की है। शिक्षिका स्कूटी से अपने मायके जा रही थी। शिक्षिका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है। मधुबाला कुरूद की रहने थी। ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मधुबाला एक्टिवा वाहन से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी। ग्राम कौही के पास जैसे ही वह मोड़ पर पहुंचनी थी, विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे हाइवा ने एक्टिवा को टक्कर मार दी।…