रायपुर :- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के एक और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के वर्तमान कलेक्टर और 2011 बैच के IAS अधिकारी दीपक सोनी को भारत सरकार में नई पोस्टिंग मिली है। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। यह प्रतिनियुक्ति पांच वर्षों की अवधि के लिए होगी।
भारत सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से रिलीव करने के निर्देश दिए हैं, ताकि वे नई जिम्मेदारी संभाल सकें। माना जा रहा है कि औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होते ही दीपक सोनी जल्द ही दिल्ली पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsFebruary 15, 2026आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Breaking NewsFebruary 15, 2026रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Breaking NewsFebruary 15, 2026महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Breaking NewsFebruary 15, 2026भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम




