रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता भारत की वैश्विक आर्थिक साख और सामर्थ्य को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस समझौते से छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अमेरिकी बाजार तक नई पहुँच मिलेगी। विशेष रूप से राज्य के वन-आधारित उत्पाद, हथकरघा एवं हस्तशिल्प, वस्त्र तथा कृषि आधारित उत्पादों के लिए निर्यात, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को व्यापक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस व्यापारिक ढांचे…
Author: Hasina
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। जहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत और मोतीलाल साहू भी मौजूद रहे। बता दें कि, अमित शाह निर्धारित समय से करीब आधे घंटे पहले रायपुर पहुंचे। जहां से वे सीधे एयरपोर्ट से सीधे मेफेयर होटल पहुंचे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। गृह मंत्री शाह अपने दौरे के दौरान वे कल नक्सलवाद को लेकर एक अहम और बड़ी बैठक लेंगे, जिसमें राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और नक्सल विरोधी…
बस्तर-जगदलपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर पहुँचीं, जहाँ उन्होंने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस अवसर पर कहा कि आदिवासियों की संस्कृति में छत्तीसगढ़ की आत्मा बसती है। उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरूआत की। राष्ट्रपति ने कहा कि देश में छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है, जहाँ सरकार अपनी संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और प्राचीन विरासतों को संरक्षित करने के लिए बस्तर पंडुम जैसे आयोजन कर रही है। यह आयोजन आदिवासियों की गौरवशाली संस्कृति का जीवंत प्रतिबिंब है। जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान…
सुकमा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सुकमा जिले में 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों पर कुल 76 लाख रुपये का इनाम घोषित था। भारी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सली पिछले कई वर्षों से बस्तर के जंगलों में सक्रिय थे। इनके पास से पुलिस को AK-47 राइफल, SLR (सेल्फ लोडिंग राइफल), BGL लॉन्चर (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) अन्य ऑटोमेटिक हथियार और भारी मात्रा…
रायपुर: शनिवार का दिन बस्तर के इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के शुभारंभ अवसर पर देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की आदिम संस्कृति का सजीव और जीवंत स्वरूप प्रत्यक्ष रूप से देखा। इस गरिमामयी अवसर पर बास्तानार क्षेत्र के आदिवासी युवाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व-प्रसिद्ध ‘गौर नृत्य’ ने पूरे परिसर को ढोल की थाप और घुंघरुओं की झनकार से गुंजायमान कर दिया। राष्ट्रपति ने इस मनोहारी प्रस्तुति का तन्मयता से अवलोकन करते हुए बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को निकट से महसूस किया। बास्तानार के युवाओं द्वारा प्रस्तुत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक एकल आदेश जारी करते हुए बस्तर जिले के शिक्षा महकमे में आंशिक बदलाव किया है। विभाग ने प्रशासनिक आधार पर जगदलपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारी के तौर पर सोनपुर, बकावंड ब्लॉक के हाईस्कूल के प्राचार्य अनिल दास को पदस्थ किया है। इस संबंध में विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है। देखें आदेश….
रायपुर 7 फरवरी 2026/बस्तर पंडुम के शुभारंभ समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बस्तर की माटी की सुगंध और आदिम जनजातीय परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और कारीगरों से प्रदर्शित कलाओं एवं उत्पादों की विस्तृत जानकारी ली। राष्ट्रपति मुर्मु ने बस्तर पंडुम को आदिवासी विरासत को संजोने और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने एक-एक कर ढोकरा हस्तशिल्प कला, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस कला, लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, बस्तर की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके तहत बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिल मैसेज में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बिल…
बलरामपुर। स्कूल में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। प्राचार्य ने प्राचार्य ने छात्रा के साथ स्कूल में छेड़छाड़ किया। अब मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। एफआईआर के बाद आरोपी प्राचार्य फरार हो गया है। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। वाड्रफनगर चौकी अंतर्गत शासकीय उमावि बरतीकला में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने स्कूल के प्राचार्य युवधन जायसवाल पर बैड टच का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। छात्रा से स्कूल में प्राचार्य ने छेड़छाड़ की।…
रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना खमतराई स्थित आयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा है। फैक्ट्री में लगी आगजनी से फैक्ट्री के चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिति नजर आ रही है। मौके पर मौजूद दमकल की टीम आग को बुझाने में जुटी हुई है। फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। धुएं का काला गुबार शहर में दूर-दूर तक देखने को मिल रहा है। राहत की बात ये है कि इस घटना में जनहानी नहीं हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की…