Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल: एक क्लिक में होगा भुगतान; ब्लूटिक आईडी से आएगा मैसेज
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल: एक क्लिक में होगा भुगतान; ब्लूटिक आईडी से आएगा मैसेज

    HasinaBy HasinaFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल: एक क्लिक में होगा भुगतान; ब्लूटिक आईडी से आएगा मैसेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगा।

    छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। इसके तहत बिजली बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा, जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकेंगे।

    सबसे खास बात यह है कि व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिल मैसेज में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा।

    इससे उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए अलग-अलग वेबसाइट या एप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और भुगतान प्रक्रिया तेज व आसान हो जाएगी।

    प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से करीब 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं।

    कंपनी चरणबद्ध तरीके से इन उपभोक्ताओं तक व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी। फ्रॉड से बचाने के लिए बिजली बिल का मैसेज कंपनी की आधिकारिक और वेरीफाइड व्हाट्सएप आईडी से भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 भी दर्ज होगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी फर्जी संदेश से सतर्क रह सकें।

    कंपनी के अनुसार, जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज की जाएगी, उपभोक्ता को तुरंत व्हाट्सएप पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी, जिसके लिए उपभोक्ता ‘मोर बिजली’ एप में अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।

    जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या ‘मोर बिजली’ एप के जरिए अपना नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी। कंपनी प्रबंधन ने सभी उपभोक्ताओं से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।

    Electricity bills in Chhattisgarh will now be available on WhatsApp: One-click payment; messages will be sent via Blue Tick ID
    Hasina

    Related Posts

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026

    गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए…..

    September 14, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

    September 14, 2026

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक….

    September 14, 2026

    बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान…..

    September 14, 2026

    बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान…..

    September 14, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.