रायपुर। किस्टाराम क्षेत्र में 8 लाख रुपये के इनामी चार सक्रिय माओवादी कैडरों द्वारा हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा से जुडऩे का निर्णय बस्तर में बढ़ते विश्वास, सुरक्षा और विकास के वातावरण का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि नक्सल मुक्त बस्तर – सुरक्षित छत्तीसगढ़ का संकल्प अब जमीनी स्तर पर साकार होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह परिवर्तन सुरक्षा बलों के समन्वित एवं सतत प्रयासों, सुदृढ़ कैम्प व्यवस्था, प्रभावी क्षेत्रीय उपस्थिति तथा बेहतर सड़क और संचार कनेक्टिविटी का प्रत्यक्ष परिणाम है। इन प्रयासों से माओवादी प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट…
Author: Hasina
रायपुर: छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 फरवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ 1 फरवरी 2026 को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को महोत्सव में शामिले होने आमंत्रित किया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे।…
सुकमा/आंध्रप्रदेश। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर डिवीजन में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस सुकमा और आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से कुल ₹8,00,000/- के इनामी चार माओवादी कैडर, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, ने आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों में गोलापल्ली LOS कमांडर और पार्टी सदस्य शामिल हैं। इनके कब्जे से SLR, INSAS, .303 और .315 बोर रायफल सहित एम्यूनिशन बरामद किया गया आत्मसमर्पण कार्यक्रम बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज (IPS), पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण (IPS), पंकज मीणा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से रायपुर सहित 13 जिलों के भाजयुमो जिला अध्यक्ष और महामंत्री नियुक्त किए हैं। इस बदलाव से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में 20 नवंबर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश जारी किए गए थे कि आवश्यकता अनुसार इन नवीन गाइडलाइन दरों में संशोधन के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजे जा सकते हैं। शासन के निर्देशों के तहत रायपुर एवं कोरबा जिले की जिला मूल्यांकन समितियों से गाइडलाइन दरों में संशोधन संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार के लिए महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर एवं कोरबा जिलों से प्राप्त प्रस्तावित गाइडलाइन दरों…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर है. शुक्रवार यानी 30 जनवरी को निजी अस्पतालों में आयुष्मान से इलाज बंद किया गया है. निजी अस्पतालों एसोसिएशन ने 1500 करोड़ से ज्यादा का भुगतान लंबित होने का हवाला देते विरोध में एक दिन के लिए आयुष्मान भारत योजना से इलाज बंद किया है. आज योजना के तहत इलाजे के लिए अस्तपाल पहुंचने वाले मरीजों को शनिवार का समय दिया जाएगा. जल्द भुगतान नहीं होने पर आगामी दिनों में कड़ा कदम उठाने की भी चेतावनी दी गई है. हालांकि इस फैसले के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने निजी अस्पतालों…
रायपुर। धान खरीदी का मुद्दा एक बार फिर प्रदेश में गर्म है. इस मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है, इसलिए इस तरह का आंदोलन कर रही है. कांग्रेस का धर्म ही विरोध करना है. नारायणपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज धान खरीदी की अंतिम तारीख है, धान खरीदी अच्छे से हो रही है. दो दिन पहले ही समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि किसानों का धान समय पर बिके और टोकन मिलने में देर…
दिल्ली आयोजित मॉडल यूथ ग्राम सभा में देशभर से 800 स्कूलों की टीम ने भाग लिया। इसमें छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कोसमगुड़ा स्थित एकलव्य विद्यालय के युवाओ ने बाजी मारी और प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोसमबुड़ा की टीम ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय मॉडल यूथ ग्राम सभा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर के 800 से अधिक विद्यालयों की सहभागिता रही। राष्ट्रीय विजेता…
बिलासपुर। साल 2018 में हुए छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री सरोज पांडेय के निर्वाचन पर कांग्रेस प्रत्याशी लेखराम साहू ने हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि पांडेय ने अपने नामांकन पत्र और शपथ पत्र में कई महत्वपूर्ण जानकारियां छिपाई थीं। हालांकि तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी ने इन आपत्तियों को खारिज कर दिया था। इसके बाद मामला केंद्रीय चुनाव आयोग और राज्यपाल तक गया, लेकिन मतदान हुआ और सरोज पांडेय विजयी घोषित हुईं। चुनाव परिणाम के बाद लेखराम साहू ने याचिका में यह भी कहा कि भाजपा के 11 विधायकों ने संसदीय सचिव…
दंतेवाडा। दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटियां खोलने पर इस बार बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर परिसर में रखी गई कुल 9 दान पेटियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोली गईं, जिनसे 19 लाख 44 हजार 483 रुपए नकद दान के रूप में निकले। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक पिछली बार दान पेटियां जुलाई 2025 में खोली गई थीं। करीब 6 महीने बाद दोबारा पेटी खोली गई है, इसलिए इस बार दान की राशि ज्यादा रही। दान पेटी से सिर्फ नकदी ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में भक्तों के पत्र और मन्नतें भी मिली हैं। खास…