रायपुर: छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। जशपुर स्थित सरना एथनिक रिसॉर्ट को रिसॉर्ट एवं परिसर में स्वच्छता तथा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के मानकों पर पूर्णतः उपयुक्त पाए जाने पर वर्ष 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित ग्रीन लीफ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुरस्कार को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य को प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों को हार्दिक बधाई…
Author: Hasina
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव निवेदिता चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र सौंपा है। इस्तीफे में निवेदिता चटर्जी ने संगठन में लंबे समय से उपेक्षा और जिम्मेदारी न मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि पिछले 11 वर्षों से वे पार्टी के लिए लगातार कार्य कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कोई ठोस जिम्मेदारी या अवसर नहीं दिया गया। निवेदिता चटर्जी ने अपने इस्तीफे में लिखा कि वह वर्ष 2014 से लगातार PCC सचिव के पद पर बनी रहीं, जबकि…
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। जिसे लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे कल 7 फरवरी को शाम 4:40 को रायपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से निजी होटल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद गृहमंत्री शाह अगले दिन 8 फरवरी को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक नक्सलवाद पर हाई लेवल मीटिंग लेंगे और शाम 5:00 बजे से 06:10 मिनट तक शिफ्टिंग द लेंस थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉनक्लेव में शामिल होंगे। यहां वे निजी होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 9 फरवरी को बस्तर…
जांजगीर चांपा। यहां के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया लोगों ने बताया कि बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही…
रायपुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस की C-60 कमांडो टीम के एक जवान शहीद हो गए, जबकि 3 नक्सलियों को मार गिराया गया है। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की पुष्टि महाराष्ट्र पुलिस ने की है। मुठभेड़ गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील क्षेत्र में हुई, जो अबूझमाड़ के जंगलों से सटा इलाका है। जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी की सुबह माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही…
रायपुर । राजधानी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ क्लब के पास सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, लभांडी निवासी अंश सतवानी (14) अपनी 10 वर्षीय बहन अनिशा सतवानी को स्कूल छोड़ने स्कूटर से जा रहा था। दोनों सिविल लाइन क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। जैसे ही वे छत्तीसगढ़ क्लब के पास स्कूल की ओर मुड़े, पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस की वाहन उठाने…
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने, सीएम हाउस के पास स्कूल जा रहे भाई-बहन को एक सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटर चला रहे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:50 बजे हुआ। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। अंश अपनी बहन नमिसा के साथ EV स्कूटर से…
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस नक्सल ऑपरेशन में अब तक तीन नक्सली ढेर हुए हैं। वहीं एक जवान के वीरगति प्राप्त होने की खबर है। दूसरी ओर एक जवान को एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया। मुठभेड़ स्थल से एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद हुई है। हालांकि इसकी आधिकारिकतौर पर पुष्टी नहीं हुई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन चलाया। अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से शुरू होगा। वे 7 से 9 फरवरी तक राज्य में रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस आंतरिक सुरक्षा, वामपंथी उग्रवाद (LWE) के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा और विकास कार्यों की प्रगति पर रहेगा। इसके साथ ही वे राज्य के एक प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे अपने प्रवास स्थल जाएंगे। रात करीब 8 बजे रायपुर में वे राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ…
दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया गया, लेकिन जारी होते ही यह विवादों में घिर गया। नोटिफिकेशन में करीब 40 स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां सामने आई हैं। पेज 2 पर ‘Examination’ को ‘Examinaiton’ और ‘Candidates’ को ‘Cadidates’ लिखा गया है। वहीं पेज 7 पर ‘Benchmark’ की जगह ‘Bechmark’ और ‘Functional’ को ‘Functinal’ लिखा गया, जबकि पेज 8 पर ‘Abbreviations’ को ‘Abbriviations’ बताया गया है। इतनी बड़ी संख्या में गलतियां सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आयोग की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। उम्मीदवार स्क्रीनशॉट शेयर कर सवाल…