Author: Knock India

ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण बहुत जल्द होगा। उन्होंने दावा किया कि यह सोमवार या मंगलवार के बाद किसी भी तरह से नहीं होगा। यानी तय माना जाना चाहिए कि बांग्लादेश को अपनी नई सरकार के लिए तीन दिन से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आलम ने आगे कहा कि शपथ दिलाने के लिए जिम्मेदार अथॉरिटी अभी तय नहीं हुई है, और इसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, उन्होंने यह बात शनिवार को राजधानी में फॉरेन…

Read More

नई दिल्ली: पुलवामा हमले की 7वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने शहीदों को याद किया है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।” राहुल गांधी ने अपने जम्मू-कश्मीर दौरे की तस्वीर भी शेयर…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (14 फरवरी) असम के डिब्रूगढ़ में देश की पहली हाईवे इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर भारतीय वायुसेना के C-130J Super Hercules से लैंड किया. यह सुविधा ऊपरी असम में एक हाईवे स्ट्रिप पर बनाई गई है, जो युद्ध या आपातकाल में लड़ाकू विमानों, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टरों के लिए वैकल्पिक लैंडिंग की जगह देगी. यह पूर्वोत्तर भारत की रक्षा और रणनीतिक तैयारी में एक महत्वपूर्ण कदम है. इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी एक ऐसा हाईवे स्ट्रिप होता है जहां सामान्य समय में गाड़ियां चलती हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे रनवे में बदलकर विमान उतारे और…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के…

Read More

Raipur. रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रात्रिकालीन संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख़्त कदम उठाए जा रहे हैं। डीसीपी सेंट्रल जोन के कड़े निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बैजनाथपारा क्षेत्र में देर रात्रि घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक सघन कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व दिवस बैजनाथपारा क्षेत्र में देर रात शटर की आड़ में संचालित अवैध एवं संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ…

Read More

बीजापुर। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा ताड़पाला हिल्स एरिया में सघन नक्सल अभियान चलाया गया। कार्यवाही के दौरान माओवादियों के द्वारा 02 अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर प्लास्टिक ड्रम एवं पॉलिथिन में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन एवं अन्य माओवादी सामग्री को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया। बरामद सामग्री में डेटोनेटर- 13 नग, गन पावडर- 11 किलोग्राम, प्लास्टिक ड्रम- 04 नग, स्टील ड्रम- 02 नग, लोहे का ड्रम- 02 नग, माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट एवं अन्य माओवादी साहित्य शामिल है। एरिया…

Read More

रायपुर। स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष देखने को मिली। यही नहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। गुटीय संघर्ष का कारण जानकर आप दंग रह जाएंगे। चलिए बताते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल, रायपुर के कोतवाली इलाके में स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष की घटना सामने आई। घटना मालवीय रोड पर थाने से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के आरोप से हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष के छात्र…

Read More

सुकमा। एक गांव में आधी रात इंसानियत की परीक्षा हुई. जंगल से आती रोने की आवाज ने ग्रामीणों को चौंका दिया. अंधेरे और सूनसान इलाके में नवजात लावारिस पड़ा मिला. बिना देर किए गांव की महिलाएं और युवक मौके पर पहुंचे. बच्चे को सुरक्षित गांव लाया गया. सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हुए. रात में ही एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई. स्वास्थ्य अमले को तत्काल अलर्ट किया गया. खुले में पड़े रहने से शिशु को कीड़े-मकोड़ों ने काटा था. समय पर मदद न मिलती तो जान का खतरा था. जिला अस्पताल में इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक…

Read More

जगदलपुर. शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. मृतक की पहचान वृन्दावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है. वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ के पद पर पदस्थ थे. जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया. बताया जा रहा है कि युवक बीती रात शराब सेवन की हालत में…

Read More

रायपुर. वेलेंटाइन डे पर सुरक्षा के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट में पुलिसकर्मीयों की पार्क, मॉल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर तैनाती की गई है. पुरुष के साथ महिला पुलिसकर्मी मौजदू रहेंगे. इन जगहों पर कानून को हाथ में लेने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने निर्देश दिए हैं. अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर आज कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे. पिछले साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के दौरान मैगनेटो मॉल में हुए उत्पात को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है. शहर के…

Read More