Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    विश्व

    बांग्लादेश की नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी: यूनुस के प्रेस सचिव

    Knock IndiaBy Knock IndiaFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश की नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी: यूनुस के प्रेस सचिव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने कहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण बहुत जल्द होगा। उन्होंने दावा किया कि यह सोमवार या मंगलवार के बाद किसी भी तरह से नहीं होगा। यानी तय माना जाना चाहिए कि बांग्लादेश को अपनी नई सरकार के लिए तीन दिन से ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
    आलम ने आगे कहा कि शपथ दिलाने के लिए जिम्मेदार अथॉरिटी अभी तय नहीं हुई है, और इसकी घोषणा सही समय पर की जाएगी। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, उन्होंने यह बात शनिवार को राजधानी में फॉरेन सर्विस एकेडमी में पत्रकारों को दिए ब्रीफिंग के दौरान कही।
    प्रेस सचिव ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और मुख्य सलाहकार और कैबिनेट की ओर से जिम्मेदारियां सौंपने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान उन्होंने एक चुनाव क्षेत्र में हुई 200 फीसदी वोटिंग की खबर को भी गलत करार दिया। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ये दावे गलत हैं, और यह मुख्य रूप से एक टाइपिंग की गलती थी।
    उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह रिपोर्ट की, उसने रिटर्निंग ऑफिसर से सलाह लिए बिना ऐसा किया, और बाद में गलती ठीक कर दी गई। इस बीच, प्रमुख बांग्लादेशी मीडिया हाउस ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक तारिक रहमान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें वो जीत को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया देंगे।
    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। इलेक्शन कमीशन की ओर से 297 सीटों पर घोषित नतीजों के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगियों को 212 सीटें। बीएनपी ने अपने दम पर 209 सीटें जीतीं जबकि इसके सहयोगियों में गणोसम्हति आंदोलन, बांग्लादेश जातीय पार्टी (बीजेपी), और गोनो ओधिकार परिषद को एक-एक सीट मिली।
    वहीं, जमात और उसके सहयोगियों को 77 सीटें मिलीं। जमात ने 68 सीटें जीतीं, जबकि नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) को छह सीटें मिलीं। 2 सीटों का परिणाम नहीं घोषित किया गया क्योंकि मामला कोर्ट में है।
    इसके साथ ही देश में करीब 20 साल बाद बीएनपी सरकार बनेगी। इस जीत के साथ बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है। 2008 से 2024 तक वहां शेख हसीना की आवामी लीग सत्ता में थी। तारिक ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर अच्छी खासी जीत हासिल की। तारिक रहमान की जीत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे भाई तारिक, उनकी टीम और बाकी सभी को बधाई।’
    तारिक के पीएम पद पर काबिज होने का मतलब साफ है कि बांग्लादेश में 35 साल बाद कोई पुरुष प्रधानमंत्री बनेगा। 1988 में काजी जफर अहमद पीएम बने थे। इसके बाद 1991 से 2024 तक देश की राजनीति में पूर्व पीएम शेख हसीना और खालिदा जिया का दबदबा रहा। ये दोनों ही प्रधानमंत्री बनती रहीं।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचलविदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
    • बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंकाBILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
    • प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसानछत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्नRaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    Knock India

    Related Posts

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    एप्पल CEO टिम कुक भारत को लेकर उत्साहित, बोले- देश टेक कंपनी के लिए बड़ा अवसर

    May 1, 2026

    ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा! अब कोई सुलह नहीं, सीधा युद्ध…इस मुद्दे पर अटका शांति समझौता

    April 29, 2026

    इस्लामाबाद में ईरान-US टकराव! ईरान का साफ संदेश- अमेरिका से नहीं होगी सीधी बातचीत

    April 25, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

    May 30, 2026

    प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान

    May 30, 2026

    छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.