रायपुर। स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष देखने को मिली। यही नहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है। गुटीय संघर्ष का कारण जानकर आप दंग रह जाएंगे। चलिए बताते हैं पूरा मामला क्या है। दरअसल, रायपुर के कोतवाली इलाके में स्कूली छात्रों के बीच गुटीय संघर्ष की घटना सामने आई। घटना मालवीय रोड पर थाने से सिर्फ कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिसकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत एक छात्र की गर्लफ्रेंड को छेड़ने के आरोप से हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पक्ष के छात्र आपस में भिड़ गए और बीच सड़क पर मारपीट शुरू हो गई। घटना के समय सड़क पर काफी भीड़ जुट गई थी और राहगीरों ने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई छात्र एक-दूसरे पर पथराव और मारपीट कर रहे हैं।
मामले की सूचना मिलने के बाद तुरंत कोतवाली थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह गुटीय संघर्ष व्यक्तिगत विवाद का परिणाम था, जिसमें गर्लफ्रेंड को छेड़ने का मुद्दा प्रमुख था। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




