रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सुहेला में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जिले को नई सौगात देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 195 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत के 192 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सुहेला में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और सुहेला तिगड्डे में तीनो सड़कों पर एक -एक किलोमीटर तक डिवाइडर निर्माण और लाईट लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही तिल्दा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 2 करोड 50 लाख एवं बलौदाबाजार में शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी…
Author: Knock India
बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बिलासपुर। CM विष्णुदेव साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इसके बाद CM विष्णु देव साय बलौदाबाजार के तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गाेत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिलेवासियों को 194 करोड़ 79 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41 करोड़ 91लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण एवं 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। कार्यक्रम में 16013 हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक राशि का सामग्री एवं चेक वितरण किया…
CG NEWS : कोरबा / गौरी शंकर गुप्ता : कोरबा जिले के बाकीमोंगरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक आदिवासी युवती ने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के कर्मी दीनदयाल गुप्ता (59) पर 2 लाख रुपये की ठगी और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 74 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। CG NEWS : लेकिन मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़िता भयभीत है और उसने इस संबंध में IG…
High-profile theft case cracked : इंदौर| इंदौर की लसुड़िया थाना पुलिस ने चोरी के दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए एक पति-पत्नी की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। यह चोर दंपति शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस दंपति ने स्कीम 94 (बॉम्बे हॉस्पिटल के पास) के एक घर में घुसकर 19 लाख रुपये नगद सहित कुल 21 लाख रुपये की चोरी की थी। High-profile theft case cracked : बैंक में चोरी के प्रयास में भी थे शामिल पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए…
रायगढ़। उड़न दस्ता टीम ने एक पिकअप में लोड अवैध लकड़ी से बने तख्तों को जब्त किया। जिसके बाद इन्हें बेलादुला डिपो लाया गया है। मामला रायगढ़ वन परीक्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, उड़न दस्ता को सूचना मिली थी कि अवैध लकड़ी से बने तख्त पिकअप में भरकर रायगढ़ की ओर लाए जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने पटेलपाली क्षेत्र में दबिश देकर वाहन को रोका। पिकअप में बड़ी संख्या में तख्त लोड मिले। लेकिन, चालक उनसे संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम परसू बांसोर बताया। वाहन में लगभग 30 से…
रांची: झारखंड में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी औपचारिक रूप से शुरू कर दी है। झारखंड सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से दर्ज एफआईआर प्रवर्तन निदेशालय ने टेकओवर करते हुए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) संख्या 10/2025 दर्ज की है। प्रवर्तन निदेशालय ने रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आवेदन देकर इस मामले में एसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ और उनके बयान दर्ज करने की अनुमति मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। उल्लेखनीय है कि…
दुर्ग। शहर में चर्चित गोलीकांड मामले के मुख्य आरोपी करण साव के अवैध अतिक्रमण पर बुधवार सुबह नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। पुलिस बल की भारी मौजूदगी के बीच निगम की टीम ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कैंप-2 में करण साव यह अवैध कब्जा करके बनाया गया था। कार्रवाई सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई और आसपास के इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। 14 नवंबर की शाम आरोपी करण साव ने झारखंड से शूटर बुलवाकर विकास प्रजापति पर फायरिंग…
रायपुर। साय सरकार ने सत्ता में आए दो साल पूरे किए। साय ने कहा, आज मंत्रिमंडल के सहयोगी कैबिनेट मंत्रियों ने भेंट कर 2 वर्ष पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए शुभकामनाएं दीं। आज ही के दिन, 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर विश्वास कर भाजपा को ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया था। इसके लिए प्रदेश के देवतुल्य मतदाता बहन-भाइयों का हृदय से आभार। यह जनादेश हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा और सुशासन का निरंतर दायित्व भी है। जनता ने हम पर…
सरेंडर करने की खबर जनता से रिश्ता ने सर्वप्रथम प्रकाशित किया था रायपुर। समाज के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के आरोपों में फरार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल जल्द छत्तीसगढ़ पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वे इसी हफ्ते एक-दो दिन यानि 5 तारीख को आत्मसमर्पण कर सकते हैं। बघेल ने अंडरग्राउंड रहते हुए एक निजी यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि वह “भागने वालों में नहीं” हैं और “छत्तीसगढ़ की मिट्टी के बेटे” होने के नाते यहीं रहकर कानून की प्रक्रिया का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका…