भिलाई। दुर्ग में 76 वर्षीय अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को तराजू से तौल कर अफीम और डोडा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी जीप में शिवनाथ नदी के किनारे गाड़ी खड़ी कर अफीम बेच रहा था। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। आरोपी बुजुर्ग के पास खुद की पुरानी जीप है। इसी जीप में वह नशे का कारोबार करने अफीम और डोडा बेचता था। 14 दिसंबर को भी आरोपी शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप में बैठकर नशे का सामान बेच रहा था। थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महमरा…
Author: Knock India
बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर सुबह 5:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई. दुर्घटना में बस में सवार 16 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 यात्रियों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दर्री पारा के पास हुई सड़क दुर्घटना में बिहार से रायपुर जा रही रॉयल बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई. तेज रफ्तार और कम दृश्यता को हादसे की वजह माना जा रहा है. हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स रेफर किया गया. वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस…
छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियाँ आज गांवों में खुशहाली और आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला बन रही हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी धमतरी जिले के ग्राम बोड़रा के किसान श्री हंसराज साहू की है। जिन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि आधुनिक सुविधाओं को भी अपनाया। श्री हंसराज साहू बताते हैं कि उन्होंने पिछले खरीफ सत्र में संबलपुर सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया। धान बिक्री से प्राप्त राशि से…
Naxalite IED blast : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की विशिष्ट कोबरा (CoBRA) यूनिट के दो कमांडो घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। Naxalite IED blast : एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान हादसा यह घटना रविवार दोपहर को उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF), डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और सीआरपीएफ की एलीट यूनिट कोबरा (Commando Battalion…
जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने घर के पास से ही छात्रा का अपहरण किया था और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 13 दिसंबर को थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 दिसम्बर की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी शासकीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा है। घर के पास ही आग तपा रही थी। रात करीब 9 बजे तक वापस…
सूरजपुर। जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से लगे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है. जंगल में बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई. प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है, ताकि बाघ की…
रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा में मुनिबाबा जंगल के पास जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से ताश की गड्डी और 45,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जुआ…
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ जोरदार स्वागत किया. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नए कार्यकारी अध्यक्ष का निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने स्वागत किया. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन का बड़ी संख्या में पार्टी के सांसद, नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. नए कार्यकारी अध्यक्ष के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नेता बीजेपी मुख्यालय के बाहर खड़े नजर आए. बीजेपी मुख्यालय पहुंचे नितिन नबीन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केन्द्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर राज्य के पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य अनवरत रूप से जारी है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में संचालित 2739 खरीदी केन्द्रों के माध्यम से धान की खरीदी सुगमता पूर्वक की जा रही है । धान की खरीदी के लिए 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है । राज्य के किसानों से सुगमता पूर्वक धान खरीदी के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन, वेडिंग मशीन और डिस्पोजल करने वाली इंसीनरेटर मशीन से जुड़ा मामला उठाया. भाजपा विधायक ने मशीनों के काम करने की जानकारी देते हुए मंत्री से जांच कराने की मांग की. इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने की बात कही. सदन में स्कूलों में स्थापित मशीनों के सत्यापन और एजेंसियों के नाम और तारीख पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े घिर गईं. भाजपा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि मशीनें संचालित नहीं है. इस मामले की जाँच कराई जाए. इस…