भिलाई। दुर्ग में 76 वर्षीय अफीम तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को तराजू से तौल कर अफीम और डोडा बेचते गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी जीप में शिवनाथ नदी के किनारे गाड़ी खड़ी कर अफीम बेच रहा था। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।
आरोपी बुजुर्ग के पास खुद की पुरानी जीप है। इसी जीप में वह नशे का कारोबार करने अफीम और डोडा बेचता था। 14 दिसंबर को भी आरोपी शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे जीप में बैठकर नशे का सामान बेच रहा था। थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम महमरा स्थित कैफेटेरिया के सामने शिवनाथ नदी ब्रिज के नीचे एक जीप चालक अवैध रूप से अफीम और डोडा चूरा बेच रहा है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि अफीम और डोडा उसे नेशनल हाईवे पर कुछ अज्ञात युवक पहुंचाते थे। इसके बाद वो चिल्हर में इसे ट्रक चालकों को तौल कर बेचता था पुलिस अब इस पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई कर रही है। इस मामले में थाना पुलगांव में अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 29, 2026मृत बहन का कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई, बोला- अब तो पैसे दे दो’, जानिए क्या है पूरा मामला
CRIMEApril 29, 2026हैवानियत की हदें पार: शादी से घर लौट रही दो नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म, 10 दरिंदों ने घेरा!
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी! बैलगाड़ी पर निकली बारात, दूल्हे ने दिया संस्कृति बचाने का संदेश
छत्तीसगढ़April 29, 2026छत्तीसगढ़ में गर्मी से लोग बेहाल! अब बारिश और तेज हवाओं से मिल सकती है राहत




