रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम छटेरा में मुनिबाबा जंगल के पास जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से ताश की गड्डी और 45,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। वहां आरोपी ताश के पत्तों से पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से कामता सिन्हा, कैलाश ठाकुर, मेघनाथ निषाद और चौतराम निषाद को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी आरंग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
जुआ खेलने वालों के खिलाफ थाना आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा रोकने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़May 3, 2026द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की
CRIMEMay 2, 2026महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
NATIONALMay 2, 2026Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…
छत्तीसगढ़May 2, 2026यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित




