Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ को सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य को एक और महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए 664.67 करोड़ रुपये की लागत से परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। https://twitter.com/vishnudsai/status/2006718096137138531 मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में बताया कि इन स्वीकृत परियोजनाओं…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने ऑडियो संदेश में सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जो मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “महतारी” का स्थान सर्वोच्च है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, श्रम और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से समाज के सभी क्षेत्रों में मातृशक्ति के योगदान को राष्ट्रीय और वैश्विक…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। दशकों से लंबित महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं ऊर्जा परियोजनाएँ अब “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से समयबद्ध ढंग से पूरी हो रही हैं। यह केंद्र सरकार की परिणामोन्मुख, जवाबदेह तथा निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण से न केवल देश में रेल उत्पादन को नई गति मिली है, बल्कि इससे हजारों युवाओं के…
प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की कामना रायपुर। नववर्ष के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की । उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को एक विशेष राजनयिक मिशन पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत शोक संदेश लेकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस यात्रा के जरिए भारत ने पड़ोसी देश के प्रति संवेदना और दुख की इस घड़ी में एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया। डॉ. जयशंकर ने ढाका पहुंचते ही खालिदा जिया के परिवार से मुलाकात की और भारत सरकार व भारतीय जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में बांग्लादेश के साथ…
बिलासपुर। उत्तर भारत में घने कोहरे का असर अब रेल यातायात पर नजर आ रहा है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे से बिलासपुर जोन मुख्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार पैयरिंग रैक के असामान्य रूप से विलंब से पहुंचने के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने बताया कि 31 दिसंबरको आरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। रैक समय पर उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसका असर वापसी की ट्रेन पर भी पड़ा है। रैक की अनुपलब्धता के चलते…
दूरस्थ और घने वनांचल वाले आदिवासी क्षेत्रों में अब स्वास्थ्य सेवाएँ लोगों के दरवाज़े तक पहुँचेंगी। प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान “पीएम जनमन” के तहत बुधवार को नवा रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। मोबाइल मेडिकल यूनिटों के संचालन से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार का मानना है कि दुर्गम अंचलों में रहने वाले समुदायों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बेमेतरा जिले के विकासखण्ड-नवागढ़ में शिवनाथ नदी पर मऊ (बाबा कुटी के पास) तट रक्षण कार्य एवं पुलिया निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से ग्राम मऊ के समीप शिवनाथ नदी के बांये तट पर करीब 220 मीटर लम्बाई में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां राजधानी पुलिस ने शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे रायपुर में हड़कंप मच गया है। नए साल से पहले रायपुर पुलिस की कार्रवाई ने हर तरफ चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस ने बैजनाथपारा और टिकरापारा से 61 संदेहियों को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस ने बांग्लादेशियों की तलाश में राजधानी रायपुर में स्थित बैजनाथपारा, संजय नगर,शंकर नगर,मोवा…