रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्तियों को अटैच किया है। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अटैच की गई संपत्तियों में 364 आवासीय प्लॉट और कृषि भूमि के टुकड़े शामिल हैं। जिनकी कीमत 59.96 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 1.24 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां बैंक बैलेंस और फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त की गई हैं। ईडी ने यह जांच एसीबी ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। एफआईआर में आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धाराएं…
Author: Knock India
रायपुर। पैरों से सुंदर चित्र बनाने वाली रायपुर की पूनम को CM साय ने विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए। जनदर्शन कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते सीएम ने बताया, रायपुर के तेलीबांधा की 11 वर्षीय पूनम बिटिया से मिलना एक भावनात्मक क्षण रहा। सेरिब्रल पाल्सी की चुनौती के बावजूद वह अपने पैरों से बेहद सुंदर चित्र बनाती है। उसका हौसला और प्रतिभा प्रेरणादायक है। बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए विशेष विद्यालय में भर्ती कराने और छात्रवृत्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। पूनम बिटिया हमारे समाज की प्रेरणा है, जिन्होंने कठिनाइयों के बीच…
रायपुर। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में आज छत्तीसगढ़ पुलिस, जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली। मुठभेड़ के दौरान छह माओवादी न्यूट्रलाइज किए गए। इसमें ₹8 लाख का इनामी कन्ना ऊर्फ बुचन्ना भी शामिल है, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में हिंसा, भय और माओवादी गतिविधियों को संचालित कर रहा था। इस कार्रवाई को लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक उपलब्धि माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। जनदर्शन में पहुँचे निर्मलकर ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे श्रवण यंत्र खरीद नहीं पा रहे थे। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री श्री साय ने फौरन ही उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री साय का आभार व्यक्त करते हुए निर्मलकर ने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल…
छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी 55 वर्षीय श्री अंकुश देवांगन ने अपनी अनूठी कला से एक बार फिर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को एक विशेष फ्रेम भेंट किया, जिसमें संगमरमर को बारीकी से तराशकर बनाई गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छोटी प्रतिमा लगी हुई है। फ्रेम के पीछे अयोध्या स्थित नवनिर्मित श्री रामलला मंदिर की भव्य प्रतिकृति भी उकेरी गई है। इस अद्भुत कृति को देखकर मुख्यमंत्री ने श्री देवांगन की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रतिमा को देखने के लिए फ्रेम में एक माइक्रोस्कोपिक लेंस लगाया…
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बृहस्पति बाजार सब्जी मार्केट स्थित एक फल गोदाम में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
रायगढ़। जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं। 12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। ट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की…
रायपुर। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को धान विक्रय के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने ‘तुहर टोकन मोबाइल एप’ लांच किया है। इस एप के माध्यम से किसान घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन ले सकते हैं। यह मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसमें किसान आधार आधारित ओटीपी से पंजीकरण और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से टोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। खरीफ के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया…
महासमुंद। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम मरौद से सिरपुर तक “रन फॉर यूनिटी मैराथन” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मैराथन में जनप्रतिनिधि, महिला, बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना संपत अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू सदस्य विजयलक्ष्मी जांगड़े, सरपंच पुष्पा माली एवं महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, मनमीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर विनय लंगेह, एस डी…
Durg. दुर्ग। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य में अर्हता तिथि 01.01.2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अंतर्गत जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचकों को गणना पत्र वितरण एवं संकलन कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह आज विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों में गणना प्रपत्र वितरण एवं संकलन कार्य की जांच एवं निरीक्षण करने पहुंचे। कलेक्टर श्री सिंह ने पदमनाभपुर वार्ड कमांक 46…