छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण निवेशक सम्मेलन छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट आज नई दिल्ली में प्रारम्भ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुँचे और उन्होंने उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से मुलाक़ात का क्रम प्रारंभ कर दिया है। इस आयोजन में स्टील क्षेत्र, पर्यटन उद्योग और अन्य प्रमुख सेक्टरों के नामी उद्योगपति तथा विभिन्न कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य देश भर के निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति, उभरते अवसरों और निवेश–अनुकूल वातावरण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय निवेशकों से सीधे संवाद कर रहे…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह लगभग 11 बजे से 01:30 बजे तक छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. स्टील उद्योग, पर्यटन और निवेश जगत के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. छग की नई औद्योगिक संभावनाओं और प्रोत्साहनों को प्रस्तुत करेंगे. प्रमुख उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर देंगे. वहीं दोपहर लगभग 02:15 से शाम 04:15 तक छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के निवास पर सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने, ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार देने और नवीन स्वास्थ्य परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान स्वास्थ्य ढांचे की जरूरतों और चुनौतियों को केंद्रीय मंत्री नड्डा के समक्ष रखा। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी एवं दूरदराज के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु केंद्र से सहयोग की मांग की। सीएम ने बताया कि राज्य सरकार…
New Delhi. नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया। पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की…
रायपुर,24 नवम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था इस वर्ष और अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित तथा किसानों के अनुकूल रूप में संचालित हो रही है। तकनीकी नवाचारों और प्रशासनिक सुव्यवस्था के चलते किसान अब सुगमता और गति से अपनी उपज बेच पा रहे हैं। इसका लाभ सीधे जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। ग्राम रुद्री के किसान श्री राजेश साहू इसी परिवर्तन की मिसाल हैं। उन्होंने ‘टोकन तुहर द्वार’ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर निर्धारित समय पर सेवा सहकारी समिति सोरम पहुँचकर बिना किसी भीड़ या प्रतीक्षा के 80 क्विंटल धान की बिक्री…
रायपुर, 24 नवम्बर 2025 / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने दुर्गम इलाकों में भी रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीमें और बीएलओ सुदूर पहाड़ी अंचलों, घने जंगलों और नदी-नालों से होकर हर घर तक पहुँच रही हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। ज्ञात हो कि जिले में वर्तमान में 92,637 मतदाता पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 की मतदाता सूची को आधार मानकर बीएलओ लगातार घर-घर गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं। इन पत्रकों को भरना सभी मतदाताओं के लिए अनिवार्य…
रायपुर, 24 नवंबर 2025/ भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आज छत्तीसगढ़ पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के पेवेलियन का भ्रमण कर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने पेवेलियन में प्रदर्शित उत्पादों और नवाचारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वैश्विक व्यापार मंचों पर लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वनोपज आधारित उत्पाद और पारंपरिक कला वैश्विक बाजार में अपनी विशेष पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि “देश-विदेश के खरीदारों के बीच छत्तीसगढ़ी उत्पादों…
रायपुर, 24 नवंबर 2025/ राजधानी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आज छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम दिखाई दिया। 44वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी पारंपरिक नृत्य-शैली और विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और आनंद भर दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, कांकेर लोकसभा सांसद श्री भोजराज नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं…
रायपुर, 24 नवंबर 2025/ बालोद जिले में अवैध धान विक्रय, परिवहन और संग्रहण करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में अभियान चलाकर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। जिसके तहत आज कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गुजरा के फुटकर धान व्यापारी श्री पन्नू लाल के घर में पहुँचकर खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी की जाँच टीम द्वारा जप्त किए गए अवैध धान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को जप्त किए गए सभी धान बोरे में अनिवार्य रूप से जप्ती के सील लगाने के…
रायपुर, 24 नवंबर 2025/ मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में धान खरीदी लगातार की जा रही है। जहां ग्राम भर्रीटोला में धान उपार्जन केंद्र में अपने धान का विक्रय हेतु आये युवा किसान जितेंद्र पांडे ने धान बेचा। इस दौरान उन्होंने केंद्र में जाकर टोकन प्राप्त किया था और ऑफलाइन जाकर टोकन प्राप्त कर अपना धान विक्रय करना बहुत आसान रहा। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन की तरह बेहद सरल और सहज रही जहां केंद्र के कर्मचारियों से भी उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। टोकन मिलने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। जिससे उनका समय बचा और काम…