New Delhi. नई दिल्ली। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले “भारत मंडपम” में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव, सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पवेलियन में पहुंचने पर संचालक संस्कृति विवेक आचार्य ने आत्मीय स्वागत किया। यहां उन्होंने छत्तीसगढ़ पवेलियन का विस्तृत मुआयना किया। पवेलियन में स्थापित विभिन्न स्टालों का दौरा करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की
वास्तु–शिल्प की अनूठी विशेषताओं, उम्दा हस्त–कारीगरी, पर्यटन संभावनाओं, तथा समृद्ध सभ्यता और सांस्कृतिक धरोहर की सराहना की।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय कारीगरों की दक्षता आज देश–दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है, जो प्रदेश की उभरती पहचान और बढ़ते गौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह में छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ कलाकारों ने मनमोहक एवं ऊर्जामयी प्रस्तुतियाँ देकर प्रदेश की लोक–संस्कृति को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया। सांसद अग्रवाल ने कलाकारों, कारीगरों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि, भारत मंडपम जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की परंपराओं का सम्मान और उसकी कला–संस्कृति का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 18, 2026नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह
छत्तीसगढ़June 18, 2026महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान
छत्तीसगढ़June 18, 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
RaipurJune 16, 2026शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय




