CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को एनओसी जारी करने के नाम पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। CG NEWS : शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की जमीन पर निर्माण के लिए एनओसी देने के बदले सरपंच 4 लाख रुपये की मांग कर रहा है। जांच के दौरान सौदेबाजी कर रकम 3.80 लाख रुपये तय हुई, जिसमें से आरोपी पहले ही 50 हजार…
Author: Knock India
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी। लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं के सशक्त भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित गरिमामय समारोह में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत चयनित 430 प्रयोगशाला परिचारकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं,…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदृष्टि एवं ग्रामीण समृद्धि के संकल्प को साकार करते हुए जिला सूरजपुर के जनपद पंचायत भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ अमोरनी (सारासोर) में पनारी नाले का मनरेगा के तहत सफलतापूर्वक जीर्णोद्धार किया गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र पाटले के मार्गदर्शन में किए गए इस कार्य से 1200 से अधिक ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है। गाद सफाई एवं स्टॉप डेम मरम्मत से नाले को मिला नया जीवन इस कार्य के अंतर्गत 156 मानव दिवस का रोजगार सृजित किया गया। नाले की गाद सफाई…
रायपुर। ग्राम पंचायत सिलगेर विकासखंड कोन्टा के हितग्राही माड़वी कोसा के लिए वर्षों पुराना सपना अब साकार हो गया है। जो परिवार कभी कठिन परिस्थितियों में जर्जर झोपड़ी में जीवन गुजार रहा था, आज उसी परिवार के पास एक सुरक्षित, सम्मानजनक और मजबूत पक्का आवास है। नियद नेल्लानार योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के संयुक्त प्रयासों ने उनके जीवन में वह बदलाव ला दिया, जिसने संघर्ष को उम्मीद में बदल दिया। इस बदलाव की असली नींव बनी रूरल मेसन ट्रेनिंग, जिसे मेरापथ एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर श्री कोसा ने न…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत स्वयं अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी जानकारी स्वयं भरकर जनगणना में सक्रिय भागीदारी…
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी आज से ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं…
Kawardha. कवर्धा। जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कवर्धा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा खेलने के प्रमाण मिले हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक Dharmendra Singh के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष शुक्ला के नेतृत्व में थाना कवर्धा पुलिस ने यह अभियान चलाया। पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली…
Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30) सुंदरगढ़ जिले के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कर रही है, जिसके माध्यम से जिले में नशे के कारोबार पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी, जब…
Raigarh. रायगढ़। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपने घर में होने वाली शादी के लिए निमंत्रण कार्ड बांटने निकले थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुसमुरा निवासी नरसिंह चौहान (60) के घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशी का माहौल था और उसी के चलते वे बुधवार शाम को साइकिल से रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड देने निकले थे।…