CG NEWS : महासमुंद : महासमुंद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिश्वतखोर सरपंच को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को एनओसी जारी करने के नाम पर 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
CG NEWS : शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने ACB रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की जमीन पर निर्माण के लिए एनओसी देने के बदले सरपंच 4 लाख रुपये की मांग कर रहा है। जांच के दौरान सौदेबाजी कर रकम 3.80 लाख रुपये तय हुई, जिसमें से आरोपी पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका था।
CG NEWS : 16 अप्रैल को ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए सरपंच को अगली किस्त 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
BILASPURJune 12, 2026बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच
छत्तीसगढ़June 12, 2026CG Weather Alert: क्या आज बरसेगा मानसून? तेज बारिश और आंधी को लेकर बड़ा संकेत, येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़June 12, 2026छत्तीसगढ़ में मोहर्रम से पहले वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला! डीजे और आतिशबाजी पर लगी रोक
छत्तीसगढ़June 12, 2026Indigo फ्लाइट खराब मौसम में नागपुर डायवर्ट, पूर्व CM भूपेश बघेल और DCM अरुण साव समेत कई नेता थे सवार




