Jashpur. जशपुर। जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के मुख्य सप्लायर को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30) सुंदरगढ़ जिले के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार का निवासी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कर रही है, जिसके माध्यम से जिले में नशे के कारोबार पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले की शुरुआत जनवरी 2026 में हुई थी, जब चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी निवासी मोहित कुमार गुप्ता को प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया गया था।
तब पुलिस ने उसके कब्जे से 640 शीशियां विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप बरामद की थीं, जिनकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपये आंकी गई थी। इस बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि जब्त की गई कफ सिरप का मुख्य सप्लायर Sundargarh जिले का रहने वाला रंजन साहू है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को मुखबिर और तकनीकी टीम से सूचना मिली थी कि मोहित कुमार गुप्ता ओडिशा से नशीली कफ सिरप लेकर लौट रहा है। इस सूचना पर लाखझार घाट के पास नाकाबंदी कर वाहन जांच की गई। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार मोहित को रोका गया।
तलाशी लेने पर उसके पास से दो बोरियों में रखे 320-320 शीशियों के दो कार्टून बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर जंगल में छुपाकर रखे गए दो और कार्टून भी मिले। इस तरह कुल 640 शीशियां जब्त की गईं, जिससे यह साफ हुआ कि यह संगठित नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी। पूछताछ में मोहित कुमार गुप्ता ने खुलासा किया कि वह यह प्रतिबंधित कफ सिरप ओडिशा निवासी रंजन साहू से खरीदकर जशपुर और आसपास के क्षेत्रों में खपाता था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रंजन साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस अधीक्षक Dr. Lal Umed Singh के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ओडिशा भेजा गया। टीम ने सुंदरगढ़ जिले के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जशपुर लाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिससे इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Author Profile
Latest entries
CRIMEApril 15, 2026ऑनलाइन IPL सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़April 15, 2026CG में बड़ी कार्रवाई: नशीली कफ सिरप का मुख्य सप्लायर ओडिशा से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़April 15, 2026CG: शादी का कार्ड बांटने निकले बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर से मौत
छत्तीसगढ़April 15, 2026समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं



