CG MUREDR NEWS : जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक परिवार का ही सदस्य निकला। पुलिस के मुताबिक, सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। CG MUREDR NEWS : मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में…
Author: Knock India
Jashpur News : जशपुर : जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 207 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। तस्करी के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र की दोकड़ा चौकी का है। Jashpur News : पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है।…
India Oil Reserve : नई दिल्ली : नई दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास फिलहाल 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की प्राकृतिक गैस (LNG) और 45 दिनों का LPG स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और आम जनता तक ईंधन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। India…
Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। Raipur Crime : स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा एक नवजात देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची…
Sugar Export Ban : नई दिल्ली : भारत सरकार ने देश में चीनी की उपलब्धता बनाए रखने और घरेलू बाजार में बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चीनी के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह प्रतिबंध 30 सितंबर 2026 तक या अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस फैसले के तहत कच्ची चीनी, सफेद चीनी और रिफाइंड चीनी तीनों के निर्यात पर रोक लगाई गई है। हालांकि कुछ विशेष श्रेणियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है, जिनमें यूरोपीय संघ और अमेरिका…
सुकमा जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम दुरभा पहुँची टीम ने दो मासूमों 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी को नई जिंदगी दी। मलेरिया, गंभीर कुपोषण और शरीर में मात्र 2 से 3 ग्राम हीमोग्लोबिन के साथ कमजोर इन बच्चियों के लिए प्रशासन की यह सक्रियता किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…
सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में “डिजिटल उत्पादकता एवं एआई एकीकरण विषय पर चरणबद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डिजिटल दक्षता बढ़ाना, प्रशासनिक कार्यों में तकनीक आधारित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का जिम्मेदारी से उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में कार्यालयीन कार्यों में दक्षता वृद्धि, त्वरित निर्णय प्रक्रिया, दस्तावेज निर्माण, सूचना संक्षेपण एवं कार्य निष्पादन को अधिक प्रभावी…
डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल एवं जीवनरक्षक सर्जरी कर 25 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने की गंभीर समस्या से पीड़ित था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि प्रत्येक बार खांसने पर लगभग 50 से 70 एमएल तक खून निकल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते ऑपरेशन नहीं किया जाता तो अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मरीज की जान भी जा सकती थी। अस्पताल के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशा अनुसार छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ट क्षेत्रों में तीव्र और लक्षित विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यों को मिशन मोड में संचालित करेगा। इस संबंध मे आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने लक्षित विकास के लिए नए मिशन शुरू किए है। जिन्हें पूरी तरह मिशन मोड में संचालित किया जाएगा। अधिकारियों ने बैठक में अपनी विभागीय योनजाओं के संबंध में प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी रखी। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एआई…
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: राजनांदगांव की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने सीनियर एशियाई वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। 53 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता में स्नैच में 88 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 106 किलोग्राम वजन उठाकर कुल 194 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके इस दमदार प्रदर्शन ने खेल जगत में…