CG MUREDR NEWS : जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक परिवार का ही सदस्य निकला। पुलिस के मुताबिक, सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर संपत्ति विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।
CG MUREDR NEWS : मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। यही विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला चार हत्याओं तक पहुंच गया।
CG MUREDR NEWS : पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व में अपने बड़े भाई की हत्या की थी, जिसके मामले में वह करीब 15 साल तक जेल में रहा। हाल ही में जेल से रिहा होकर गांव लौटने के बाद भी उसका परिवार के साथ संपत्ति को लेकर विवाद जारी था।
CG MUREDR NEWS : जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण पुलिस ने पहले भी सोना साय कश्यप के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद पारिवारिक तनाव कम नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
CG MUREDR NEWS : गौरतलब है कि गुरुवार सुबह गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन मकान में एक ही परिवार के चार लोगों के शव खाट पर पड़े मिले। मृतकों में पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल थे। घटना की जानकारी सबसे पहले वहां काम करने पहुंचे एक मिस्त्री को लगी, जिसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CG MUREDR NEWS : सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 14, 2026विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने घटाया अपना काफिला, प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन संरक्षण की अपील से प्रेरित होकर लिया फैसला
छत्तीसगढ़May 14, 2026छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें रद्द! जून में यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल, कई एक्सप्रेस के बदले रूट
NATIONALMay 14, 2026PM मोदी की अपील का असर! जनप्रतिनिधि बने मिसाल, सांसद बोले- ईंधन बचाना सबकी जिम्मेदारी
CRIMEMay 14, 2026ससुराल में रहने के तानों से नाराज जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या, डायल-112 पर कॉल कर किया सरेंडर




