Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » Jashpur News : आम की ट्रे के बीच छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, जशपुर पुलिस ने 1.3 करोड़ का माल किया जब्त
    CRIME

    Jashpur News : आम की ट्रे के बीच छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, जशपुर पुलिस ने 1.3 करोड़ का माल किया जब्त

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Jashpur News : आम की ट्रे के बीच छिपाकर हो रही थी गांजा तस्करी, जशपुर पुलिस ने 1.3 करोड़ का माल किया जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Jashpur News : जशपुर : जशपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 207 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। तस्करी के इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र की दोकड़ा चौकी का है।

    Jashpur News : पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में “ऑपरेशन आघात” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लगातार नशे के सौदागरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 12 मई को पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन में गांजा की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने देवरी गांव के पास नाकेबंदी की।

    Jashpur News : नाकेबंदी देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने बगिया-दोकड़ा मुख्य मार्ग पर उसे पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर आम की ट्रे के बीच टेप से लिपटे 207 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस ने गांजा के साथ पिकअप वाहन, एक मोबाइल फोन और 550 रुपए नकद भी जब्त किए हैं।

    Jashpur News : गिरफ्तार आरोपी की पहचान बगीचा थाना क्षेत्र के विमड़ा गांव निवासी प्रेम नाथ सिंह (36) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के सुंदरगढ़ से लेकर आया था और उसे अंबिकापुर पहुंचाना था, जहां से दूसरी खेप उत्तर प्रदेश भेजी जानी थी।

    Jashpur News : पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

    Jashpur News : जशपुर पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 से अब तक जिले में नशे के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई की जा चुकी हैं। इस दौरान करोड़ों रुपए के गांजा, नशीली कफ सिरप और ब्राउन शुगर जब्त कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

    Knock India

    Related Posts

    हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….

    June 28, 2026

    कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….

    June 28, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….

    June 28, 2026

    नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश….

    June 28, 2026

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ…..

    June 28, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.