बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश भर में मतदाता पुनरीक्षण (SIR) सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। इसके चलते इस काम में लगे अधिकारी-कर्मचारियों पर काम का दबाव भी बढ़ गया है। 30 नवंबर रविवार अवकाश के दिन भी BLO स्कूलों में ड्यूटी करते नजर आए। इस दौरान तारबाहर स्कूल में एक महिला अधिकारी (सुपरवाइजर) बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें शिक्षकों व कर्मचारियों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि निर्वाचन और विभागीय काम के दबाव में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जिसके चलते ये हादसा हुआ। दरअसल, चुनाव आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण के काम में तेजी लाने…
Author: Knock India
दुर्ग। साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर हुई ठगी के मामले में आंध्रप्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने दुर्ग के एक व्यक्ति से 48 लाख 67 हजार 500 रुपए की ठगी की थी। साइबर ठगों ने पीड़ित को इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर लिंक भेजा था। इसके बाद बैंक खाते से लाखों रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने दोनों ही आरोपी को आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली से पकड़ा है। दोनों को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। 9 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने…
छत्तीसगढ़ बनने से पूर्व हमारा अंचल लंबे समय तक विकास की दौड़ में पीछे रहा।जिसके बाद यह राज्य अस्तित्व में आया और इसकी विकास यात्रा शुरू हुई। सरकार ने प्रदेश के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप तैयार किया है, जिस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। हर एक प्रदेशवासी के सहयोग और भागीदारी से हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा हो रहा है। शिक्षा ही विकास का मूल मंत्र है। पिछले 25 वर्षों में प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की कई शैक्षणिक संस्थाएं स्थापित हुई हैं। आईआईटी, आईआईएम, एम्स के साथ-साथ 10 से…
Raipur. रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाउस, नया रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार मुलाकात की। यह मुलाकात औपचारिक कार्यक्रम के बजाय पारिवारिक और आत्मीय माहौल में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ विशेष स्नेह और तन्मयता दिखाई। डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार ने भी इस मिलन का भरपूर आनंद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के साथ सहज बातचीत की और उनके सवालों और उत्सुकताओं को बड़े धैर्य और लगाव से सुना। डॉ. रमन सिंह ने…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में सम्पन्न यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षात्मक नीतियों, रणनीतियों…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री साय को आगामी 09 दिसंबर से 12 दिसंबर तक सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित होने वाले 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर निर्मल सिन्हा, कैलाश साहू, कृष्ण कुमार जायसवाल, आदर्श वर्मा, हेमंत पटेल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली जनजातीय संस्कृति, कला, परंपराओं और लोकविधाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से राज्य सरकार आगामी वर्ष ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य आयोजन करने जा रही है। इसी सिलसिले में शनिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सरकारी निवास में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन से जुड़े सभी प्रमुख विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, विभागीय सचिव रोहित यादव, संचालक विवेक आचार्य, बस्तर पंडुम के नोडल अधिकारी युगल किशोर और मंत्री अग्रवाल के ओएसडी जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कार्यक्रम की…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार से आत्मीय भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात शिष्टाचार और राजनीतिक संवाद का प्रतीक मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा, कानून व्यवस्था और राज्य में गृह मंत्रालय की नीतियों पर विचार-विमर्श किया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य की सुरक्षा परिस्थितियों, पुलिस तैयारियों और नागरिक सुरक्षा उपायों पर केंद्र के मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने राज्य में गृह मंत्रालय की योजनाओं और कार्यक्रमों की सराहना…
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व एवं सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में सम्पन्न यह सम्मेलन…
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के 60वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ है। प्रधानमंत्री ने खासकर युवाओं के बीच पुलिस के प्रति जनता की धारणा बदलने की तत्काल जरूरत पर बल दिया, जिसके लिए दक्षता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने शहरी पुलिस व्यवस्था को मज़बूत करने, पर्यटक पुलिस को फिर से सक्रिय करने और औपनिवेशिक काल के आपराधिक कानूनों के स्थान पर लागू किए गए नए भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक…