बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में विभिन्न ग्रामो से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक लाचार दिव्यांग के पास जाकर उसकी गुहार सुनी और समाधान के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील टुंडरा अंतर्गत ग्राम खपरीडीह निवासी दिव्यांग हृदय केवट अपनी गंभीर बीमारियों और पारिवारिक उपेक्षा से त्रस्त होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। हृदय केवट ने अत्यंत भावुक होकर बताया कि शारीरिक अक्षमता के कारण वे बीमारियों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनके अपने ही परिवार के सदस्य, जिनमें उनकी माता और छोटा भाई शामिल हैं, न तो उनके…
Author: Knock India
बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला और डराने वाला मामला सामने आया है, (Blackmailing) जहाँ आधुनिक तकनीक यानी एआई (AI) का इस्तेमाल कर एक परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की गई। एक शख्स ने पहले तो कीर्तन सिखाने के बहाने परिवार में जगह बनाई और फिर एआई के जरिए महिला की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर लाखों की वसूली शुरू कर दी। आरोपी की दहशत इतनी बढ़ गई थी कि उसने तलवार की नोक पर पैसे वसूले और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर…
US Iran CeaseFire: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच 40 दिनों तक चली जंग के बार सीजफायर हो चुका है. भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह करीब 4 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीजफायर का ऐलान किया है. ट्रंप की पोस्ट के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक पोस्ट में बताया कि दोनों देश जंग रोकने के लिए तैयार हो चुके हैं. दोनों देशों के इस फैसले के बाद दुनियाभर ने राहत की सांस ली है. दूसरी तरफ अमेरिका में इस सीजफायर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान ने दावा किया है…
Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में शुरू जंग की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं. लेकिन मंगलवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की घोषणा कर दी. इसके बाद कच्चे तेल की कीमत भरभराकर गिर गई. इसके बाद सबके मन में एक ही सवाल पैदा होने लगा कि क्या अब पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हो जाएगी. फिलहाल, अभी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है. पेट्रोल-डीजल को लेकर भारत की तीन प्रमुख तेल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों और…
कभी नक्सल प्रभाव और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जिन गांवों के लोग अपने ही क्षेत्र में सीमित रहने को विवश थे, आज वही ग्रामीण निर्भय होकर शहरों तक आवागमन कर रहे हैं। माओवाद के खात्में और सुरक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ होने के साथ-साथ शासन की जनहितकारी योजनाओं ने सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में विकास की नई इबारत लिखनी शुरू कर दी है। इसी परिवर्तन का सशक्त उदाहरण मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के रूप में सामने आया है, जिसने वनांचल और अंदरूनी क्षेत्रों के जनजीवन को नई गति प्रदान की है। सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम…
सरकार की “एक जिला एक उत्पाद” योजना अब धरातल पर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी क्रम में बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम बघमरा के युवा प्रगतिशील किसान श्री आकाश चंद्राकर ने अदरक की खेती के माध्यम से सफलता की एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ते हुए आकाश चंद्राकर ने “एक जिला एक उत्पाद” योजना से प्रेरित होकर अपने लगभग ढाई एकड़ खेत में अदरक की खेती की शुरुआत की। वैज्ञानिक पद्धतियों और बेहतर प्रबंधन के साथ की गई इस खेती से उन्हें उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त हुआ। साथ ही…
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अंचल में बदलाव की कई कहानियां उभर रही हैं। इन्हीं में से एक कहानी है बीजापुर जिले के छोटे से गांव चेरली के युवक मनकू कड़ती की, जिनका जीवन संघर्ष, भटकाव और फिर सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण बनकर सामने आया है। बीजापुर जिले के चेरली गांव में जन्मे मनकू कड़ती का बचपन बेहद कठिन परिस्थितियों में बीता। गरीबी, असुरक्षा और सीमित संसाधनों के बीच उनका परिवार लगातार चुनौतियों से जूझता रहा। पारिवारिक स्थिति उस समय और भी गंभीर हो गई, जब उनके पिता को जेल जाना पड़ा। इस घटना ने मनकू के जीवन पर गहरा प्रभाव…
तिल्दा नेवरा: थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को विश्वस्त मुखबिरो से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ताराशिव हर्षदीप पेट्रोल पम्प के बाजू में ताराशिव का पूरन लाल वर्मा अपने मोपेड वाहन एक्टीवा में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर तत्काल थाना तिल्दा नेवरा पुलिस के द्वारा विधिवत् कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुये रेड कार्यवाही कर आरोपी पूरन लाल वर्मा को 48 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब व बिक्री रकम 600/रू तथा वाहन मोपेड एक्टीवा क्रमांक सीजी 04 पी.टी. 8864 को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् जप्त किया गया। इसी तरह आरोपी गोविंदा…
MP News: बड़वानी शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नल जल योजना के तहत घरों में आने वाला पानी गंदा और बदबूदार निकला। रहवासियों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया और कई घरों तक पहुंच गया। नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्नेह नगर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि सिवरेज कंपनी पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कार्य…
वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार बस्तर सहित पूरे प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने नारायणपुर जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान नारायणपुर को 17 करोड़ 59 लाख 57 हजार रुपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले के विकास…