Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Madhya Pradesh

    MP News:बड़वानी में सिवरेज लाइन टूटने से नल जल योजना में घुसा गंदा पानी, स्नेह नगर के घरों में पहुंचा बदबूदार पानी रहवासियों में आक्रोश

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News:बड़वानी में सिवरेज लाइन टूटने से नल जल योजना में घुसा गंदा पानी, स्नेह नगर के घरों में पहुंचा बदबूदार पानी रहवासियों में आक्रोश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    MP News: बड़वानी शहर के स्नेह नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नल जल योजना के तहत घरों में आने वाला पानी गंदा और बदबूदार निकला।

    रहवासियों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कंपनी की लापरवाही के कारण पानी की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पेयजल लाइन में मिल गया और कई घरों तक पहुंच गया।

    नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद राकेश सिंह जाधव ने बताया कि स्नेह नगर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।

    उन्होंने कहा कि सिवरेज कंपनी पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में कार्य कर रही थी, इसी दौरान पानी की मुख्य लाइन टूट गई या उसे सिवरेज लाइन से जोड़ दिया गया, जिससे गंदा पानी नलों के माध्यम से घरों तक पहुंच गया।

    उन्होंने आरोप लगाया कि यह गंभीर लापरवाही है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। “अधिकारियों से बात करने पर सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन सिवरेज कंपनी के जिम्मेदार फोन तक नहीं उठा रहे हैं,” जाधव ने कहा।

    उन्होंने आगे कहा कि समय रहते वाटरमेन ने सजगता दिखाते हुए पानी की सप्लाई बंद कर दी, जिससे अधिक घरों तक यह दूषित पानी नहीं पहुंच पाया। बावजूद इसके कई घर प्रभावित हुए हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    रहवासी ममता ने बताया कि खुदाई के कारण पाइपलाइन फूट गई, जिससे गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। “पानी इतना बदबूदार है कि उपयोग करना तो दूर, पास खड़ा रहना भी मुश्किल है।
    हम यह पानी पीने के लिए बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करेंगे,” उन्होंने कहा।

    MP News: वहीं, स्नेह नगर निवासी कंचन डाबी ने बताया कि तीन दिन बाद पानी आता है और जब आज पानी की बारी आई तो गंदा पानी मिला। “पहले तो हमने पानी भर लिया, लेकिन बदबू आने पर पता चला कि यह सीवरेज का पानी है। यह पूरी तरह नगरपालिका की लापरवाही है,” उन्होंने नाराजगी जताई।

    MP News: क्षेत्र के करीब 8 से 10 घरों में यह समस्या सामने आई है। रहवासियों का कहना है कि वे अब वैकल्पिक व्यवस्था से पानी लाने को मजबूर हैं।
    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

    MP News: फिलहाल, शहर में सिवरेज कार्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पणRaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
    • करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगातRaipurMay 23, 2026करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपालRaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहतछत्तीसगढ़May 23, 2026मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
    Knock India

    Related Posts

    बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

    May 20, 2026

    देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत; 15 से ज्यादा घायल, सुरक्षा लापरवाही के आरोप

    May 14, 2026

    13 साल की दुल्हन…42 का दूल्हा, इंदौर में बाल विवाह की कोशिश नाकाम, भाई के लिए बहन की शादी, जानें क्या है मामला

    April 25, 2026

    भोपाल-इंदौर मेट्रो में सुविधा का विस्तार, 27 अप्रैल से शुरू होगा ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन, टिकट पर मिलेगी छूट

    April 25, 2026

    इंदौर एयरपोर्ट से नई हवाई सेवाओं का विस्तार, दिल्ली-जलगांव के लिए नई फ्लाइट शुरू

    April 23, 2026

    इंदौर से उज्जैन की दूरी होगी कम! बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    April 22, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण

    May 23, 2026

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    May 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.