Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    NATIONAL

    अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, US में किस वजह से उठने लगी ट्रंप के इस्‍तीफे की मांग?

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका-ईरान में 2 हफ्ते का सीजफायर, US में किस वजह से उठने लगी ट्रंप के इस्‍तीफे की मांग?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    US Iran CeaseFire: ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच 40 दिनों तक चली जंग के बार सीजफायर हो चुका है. भारतीय समय अनुसार बुधवार सुबह करीब 4 बजे अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सीजफायर का ऐलान किया है. ट्रंप की पोस्‍ट के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने एक पोस्ट में बताया कि दोनों देश जंग रोकने के लिए तैयार हो चुके हैं. दोनों देशों के इस फैसले के बाद दुनियाभर ने राहत की सांस ली है. दूसरी तरफ अमेरिका में इस सीजफायर को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका को हमारी 10 शर्तें माननी पड़ी हैं. यही वजह है कि अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग उठने लगी है.

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस जंग को लेकर अपने ही देश में शुरुआत से ही विरोध झेल रहे थे. लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरकर जंग के खिलाफ प्रदर्शन किया था. इसके साथ ही ट्रंप के जंग में उतरने के फैसले को गलत बताया था. अब जनता की तरफ से सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि जब सीजफायर ईरान की शर्तों पर ही करना था तो जंग में क्यों उतरे थे?

    अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग
    सीजफायर के बाद अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है. अमेरिकी सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा कि ट्रंप ने इस जंग को रोकने के लिए ईरान के सामने पूरी तरह से समर्पण कर द‍िया है. उन्‍होंने दावा किया है कि ट्रंप अमेरिका को पूरी बात नहीं बता रहे हैं. अगर ईरान की मांग का कुछ हिस्सा भी मान लें, तो डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर उसे नियंत्रण देने की सहमति दे दी है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की सदस्य ग्वेन मूरे ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति जैसे पद के योग्य ही नहीं हैं, उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.

    व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने कहा कि यह अमेरिका की जीत है. इसे राष्ट्रपति ट्रंप और हमारी शानदार सेना ने संभव बनाया है. बहरहाल सीजफायर होने के बाद दुनियाभर के बाजारों में बूम देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही क्रूड ऑयल की कीमतें भी नीचे जा चुकी हैं.

    10 शर्तों में हुआ दोनों देशों के बीच सीजफायर
    ईरान ने अमेरिका के सामने सीजफायर पर सहमति जाहिर करने के लिए कुल 10 शर्तें रखी थीं. ईरान के राष्ट्रीय टेलीविजन से एक खबर आई कि ट्रंप ईरान की सभी शर्तों पर राजी हो गए हैं. इनमें सबसे बड़ी शर्त होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर शुल्क की शर्त मनवा लेना उसकी जीत है.

    ट्रंप ने ईरान को द‍िया था अल्‍टीमेटम
    सीजफायर से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम दिया था. इसमें उन्‍होंने कहा था कि आज रात एक सभ्‍यता पूरी तरह से खत्म हो सकती है. उनकी इस धमकी के बाद माना जा रहा था कि वे परमाणु हमला कर सकते हैं.उन्होंने अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की भी धमकी दी थी.हालांकि ऐसा नहीं हुआ. समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे. ईरान भी हमले बंद करेगा. सीजफायर के बाद ट्रंप ने इस फैसले को दुनिया की शांति के लिए बड़ा दिन बताया है.

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पणRaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
    • करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगातRaipurMay 23, 2026करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपालRaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
    • मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहतछत्तीसगढ़May 23, 2026मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
    Knock India

    Related Posts

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026

    बारामूला में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, चरस जैसा पदार्थ बरामद

    May 19, 2026

    LPG Supply Deal UAE : देश के लिए अच्छी खबर : भारत-UAE के बीच LPG सप्लाई को लेकर समझौता

    May 15, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण

    May 23, 2026

    करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

    May 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.