न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में जेल में बंद आरोपी सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत दे दी है। दोनों पर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं और अवैध लेन-देन के आरोप हैं। EOW की चार्जशीट में अहम खुलासे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इस मामले में 1033 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इसमें सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डडसेना समेत कई लोगों का जिक्र किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन सभी पर अवैध शराब…
Author: Knock India
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत iGOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) प्लेटफॉर्म को लागू कर दिया गया है, जिसके जरिए अब सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होगा। तीन कोर्स करना होगा जरूरी सरकार के निर्देशों के अनुसार, वर्ग-3 और उससे ऊपर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कम से कम तीन कोर्स पूरे करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी यह कोर्स पूरा नहीं करता है, तो उसकी अप्रैल माह की सैलरी रोकी जा सकती है। AI आधारित प्लेटफॉर्म से होगा प्रशिक्षण iGOT प्लेटफॉर्म…
न्यूज़ डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर के बाद वैश्विक ऊर्जा संकट टलता नजर आ रहा है। मंगलवार रात हुई इस घोषणा के साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर भी सहमति बनी, जिससे अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस आपूर्ति में सुधार की उम्मीद बढ़ गई है। LPG की कमी से मिल सकती है राहत पिछले कुछ दिनों में युद्ध के कारण कई देशों में एलपीजी की कमी देखने को मिली थी और लंबी कतारें लग रही थीं। भारत में भी इस संकट की आशंका थी, लेकिन अब हालात सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।…
न्यूज़ डेस्क: असम, केरल और पुडुचेरी में गुरुवार, 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। तीनों राज्यों में कुल 296 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, जहां 1995 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज मतदान के जरिए होगा। लोकतंत्र का महापर्व मतदान को लेकर तीनों राज्यों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में मतदान…
रायपुर: राजधानी रायपुर के चर्चित हाइपर क्लब में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामूली सी बात से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में मारपीट और धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के VIP रोड स्थित हाइपर क्लब का है। ‘हाय’ बोलने पर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, क्लब में पार्टी के दौरान एक युवक ने एक युवती को ‘हाय’ कहा, जिस पर दूसरे पक्ष के युवकों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई,…
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले ही प्रतिमा अनावरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चंद्रशेखर आजाद और भाजपा नेता स्व. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का अनावरण करना था, वहीं उससे पहले ही मामला सियासी रंग ले गया। युवा कांग्रेस ने किया अनावरण 8 अप्रैल की रात युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। प्रतिमा पर से कपड़ा हटाकर माल्यार्पण किया गया और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में घायल पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अलग रहने के फैसले पर भड़का विवाद मिली जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी वार्ड चकरभाठा निवासी घनश्याम तंबोली नगर पालिका बोडरी में कार्यरत है। उसकी पत्नी सोनिया तंबोली भी नौकरी करती है।घनश्याम के मुताबिक, पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। इसी से परेशान होकर उसने…
CG CRIME : रायपुर : रायपुर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी मेडिकल डिग्री बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सुनील प्रताप को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गिरोह लोगों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देता था और साथ ही फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस की डिग्री तैयार कर ठगी करता था। आरोपियों ने इस तरह करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले की शुरुआत 17…
CG Police Transfer : बिलासपुर : बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और कार्य में कसावट लाने के उद्देश्य से 13 निरीक्षकों सहित कुल 33 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। CG Police Transfer : यह आदेश एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जारी किया गया है। तबादले के तहत निरीक्षक गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रजनीश सिंह को रेंज साइबर थाना से तोरवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा भावेश शेंडे को चकरभाटा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया…
CG NEWS : साजिद खान /लोरमी /मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व स्थित बम्हनी गांव में देश के मशहूर क्रिकेटर Sachin Tendulkar का परिवार एक दिवसीय दौरे पर पहुंचा। इस दौरान उनकी पत्नी Anjali Tendulkar और बेटी Sara Tendulkar ने गांव में चल रही स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का जायजा लिया। तेंदुलकर परिवार ने बम्हनी गांव के जनस्वास्थ्य उपकेंद्र और फुलवारी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बैगा आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर संचालित योजनाओं और सेवाओं पर भी चर्चा की। ग्राम सरपंच राजकुमार…