छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले ही प्रतिमा अनावरण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चंद्रशेखर आजाद और भाजपा नेता स्व. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमाओं का अनावरण करना था, वहीं उससे पहले ही मामला सियासी रंग ले गया।
युवा कांग्रेस ने किया अनावरण
8 अप्रैल की रात युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। प्रतिमा पर से कपड़ा हटाकर माल्यार्पण किया गया और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे लगाए गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भेदभाव के आरोप
युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ अनावरण से पहले उचित सजावट और सम्मान नहीं किया गया, जबकि दूसरी प्रतिमा के लिए बेहतर तैयारी की गई थी। इसी को लेकर विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने खुद ही अनावरण कर दिया।
CM करने वाले थे आधिकारिक अनावरण
नगर निगम द्वारा आकाशवाणी चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास स्व. रवि शंकर त्रिपाठी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लंबे समय से इनके अनावरण का इंतजार था। महापौर द्वारा मुख्यमंत्री से समय लेने के बाद 9 अप्रैल को कार्यक्रम तय किया गया था।
राजनीति में बढ़ी हलचल
घटना के बाद अंबिकापुर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रहे हैं और इस मुद्दे पर बयानबाजी तेज हो गई है। फिलहाल, यह मामला तूल पकड़ चुका है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
RaipurMay 23, 2026करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
RaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
छत्तीसगढ़May 23, 2026मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत



