Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » CG CRIME : फर्जी नौकरी और मेडिकल डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
    CRIME

    CG CRIME : फर्जी नौकरी और मेडिकल डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG CRIME : फर्जी नौकरी और मेडिकल डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    CG CRIME : रायपुर : रायपुर पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी दिलाने और फर्जी मेडिकल डिग्री बनाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी सुनील प्रताप को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।

    यह गिरोह लोगों को पोस्ट ऑफिस के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देता था और साथ ही फर्जी एमबीबीएस और बीएएमएस की डिग्री तैयार कर ठगी करता था। आरोपियों ने इस तरह करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

    मामले की शुरुआत 17 फरवरी 2026 को हुई, जब प्रार्थी संजय निराला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे सहित अन्य लोगों ने उनसे और उनके रिश्तेदारों से नौकरी और फर्जी सर्टिफिकेट दिलाने के नाम पर बड़ी रकम ली, लेकिन किसी को नौकरी नहीं दिलाई।

    CG CRIME : जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही भुनेश्वर बंजारे, नरेश मनहर, हीरा दिवाकर, राकेश रात्रे, साक्षी सिंह और अंकित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। आगे की पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस गिरोह के मास्टरमाइंड सुनील प्रताप का नाम सामने आया, जो नई दिल्ली का रहने वाला है।

    CG CRIME : पुलिस टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने फर्जी डिग्री तैयार करने की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और कई फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

    CG CRIME : जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अब तक विभिन्न राज्यों के 30 से अधिक लोगों के लिए फर्जी मेडिकल डिग्री तैयार कर चुका है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Knock India

    Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    शिक्षक सम्मान समारोह एवं विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    बेमेतरा जिले के 5400 गरीब परिवारों के सपनों को मिली चाबी, भव्य गृह प्रवेश सम्पन्न

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026

    सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला, बूथ स्तर तक अभियान को मजबूत करने पर जोर…

    September 11, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.