Thane: महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले के एक परिवार से कथित तौर पर 1.66 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी की गई। एक आदमी ने उनके “काले जादू” के डर का फ़ायदा उठाया और उन्हें बड़े-बड़े रीति-रिवाज़ों और तीर्थयात्राओं के ज़रिए भगवान के इलाज का वादा किया। एक अधिकारी ने बताया कि कासरवडावली पुलिस ने 2 अप्रैल को मुंबई के अंधेरी में रहने वाले मंजूनाथ शेट्टी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की। परिवार का आरोप है कि उन्हें एक रिश्तेदार के किए गए “काले जादू को बेअसर” करने के लिए दो साल तक आरोपी को पैसे देने के लिए बहला-फुसलाया गया। शिकायत…
Author: Knock India
श्रीनगर: रामबन जिले में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण सोमवार को श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दोनों दिशाओं में, जम्मू से श्रीनगर की ओर और इसके विपरीत, रोक दी गई है, क्योंकि भूस्खलन और पत्थर गिरने से करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच दोनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। यातायात विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “लोगों को सलाह दी जाती है कि जब तक एनएच-44 की मरम्मत पूरी तरह से नहीं हो जाती, तब तक इस पर यात्रा…
रामगढ़: झारखंड के रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के विरुद्ध पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी अजय कुमार के मुताबिक, पतरातू और कुजू क्षेत्र में लंबे समय से अपराधी गिरोह सक्रिय थे जो व्यापारियों और माइनिंग कंस्ट्रक्शन साइट्स से लेवी वसूली व रंगदारी के जरिए लोगों में दहशत फैला रहे थे।…
मुंबई: मलाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार रात दो गुटों मारपीट होने से तनाव की स्थिति बन गई। मलाड में जब लोग अपने-अपने घरों में थे, तभी अचानक शोर उठा, माहौल बिगड़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसा में बदल गया। संतोष नगर मार्केट में हालात इस कदर बिगड़ गए कि मुंबई पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को ट्रामा केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने मामले में 5…
जांजगीर। जिले के बलौदा क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बोलेरो और कार की टक्कर हुई है और कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई है, वहीं हादसे में बहु और एक अन्य युवक को चोट आई है, जिन्हें बलौदा के राजकेशर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बोलेरो में सवार 9 लोगों को मामूली चोट आई है। टक्कर के बाद कार, सड़क से नीचे उतरकर पलट गई थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर बलौदा पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है। दरअसल, अकलतरा क्षेत्र के अमोरा गांव से रूपेश निर्मलकर, अपने…
रायपुर। शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विकास कुमार पुलिस उपायुक्त, यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है और वाहन ड्राइवर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे के जीवन के लिए भी खतरा पैदा करता है l इसी क्रम में एम व्ही एक्ट की धारा 185 प्रावधानों के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त…
रायपुर। पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने CM साय से मुलाकात की। सीएम साय ने कहा, जांजगीर-चांपा की बेटी पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास से मुलाकात कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वे आगामी 9 अप्रैल को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के संकल्प के साथ काठमांडू के लिए रवाना हो रही हैं – यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है। अमिता इससे पहले वर्ष 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर माउंट किलिमंजारो फतह कर देश और प्रदेश का मान बढ़ा चुकी हैं। उनका आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण प्रदेश की हर बेटी के लिए प्रेरणा…
पुडुचेरी: विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष रहने के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। ऐसे में तमिलगा वेट्ट्री कज़गम (टीवीके) के नेता विजय आज यानी शनिवार को प्रचार करने पहुंचे हैं। विजय की रैली मतदान दिवस से पहले मतदाताओं को लामबंद करने के लिए क्षेत्रीय नेताओं के अंतिम महत्वपूर्ण प्रयासों में से एक है और इसमें भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेगा। पुडुचेरी की 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 9 अप्रैल को निर्धारित है और मतगणना 4 मई को होगी। कुल 294 उम्मीदवार…
बिलासपुर। पुलिस ने शादी के नाम पर मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों के जरिए ‘मैरिज ब्यूरो’ चलाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने म्यूल अकाउंट की जांच की, तब इस गैंग का पता चला। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो ऑफिस के कॉल सेंटर में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस की टीम म्यूल अकाउंट की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं।…
बलरामपुर। वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक…