Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दो गुटों की भिड़ंत पर पुलिस सख्त, लाठीचार्ज के बाद 5 आरोपी दबोचे गए
    NATIONAL

    दो गुटों की भिड़ंत पर पुलिस सख्त, लाठीचार्ज के बाद 5 आरोपी दबोचे गए

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दो गुटों की भिड़ंत पर पुलिस सख्त, लाठीचार्ज के बाद 5 आरोपी दबोचे गए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई: मलाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार रात दो गुटों मारपीट होने से तनाव की स्थिति बन गई। मलाड में जब लोग अपने-अपने घरों में थे, तभी अचानक शोर उठा, माहौल बिगड़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसा में बदल गया। संतोष नगर मार्केट में हालात इस कदर बिगड़ गए कि मुंबई पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    घायलों को ट्रामा केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन ने दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया है। आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

    दिंडोशी पुलिस के मुताबिक, संतोष नगर इलाके में शाम दो गुटों में हाथापाई और मारपीट का मामला सामने आया था। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ ने पुलिस की नहीं सुनी, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक स्थिति अब कंट्रोल में है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया। पूर्व भाजपा पार्षद विनोद मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से जब घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यहां तक कि एक नाबालिग को भी पुलिस ने पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं, घटना के बाद डीसीपी महेश चिमटे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “इस घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। घायल व्यक्ति इस घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करके उनके नाम बताएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। हम पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    Knock India

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! इजराइल में खुलीं 3500 नौकरियां, मिलेगी 2 लाख रुपये तक सैलरी

    June 12, 2026

    Sri Lanka Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल 434 रुपये और डीजल 407 रुपये लीटर, तेल संकट से बढ़ी महंगाई

    June 1, 2026

    तमिलनाडु: 59 साल बाद ‘थलापति’ विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री, दो विधायक बने मंत्री

    May 21, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    Rajnath Singh: भारत वियतनाम साझेदारी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध

    May 19, 2026

    पेड़ से लटका मिला DRDO कर्मी का शव, छुट्टी पर आए थे पैतृक गांव

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.