Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » शादी के नाम पर ठगी का खेल उजागर: मैट्रिमोनियल गैंग के 4 सदस्य दबोचे गए
    BILASPUR

    शादी के नाम पर ठगी का खेल उजागर: मैट्रिमोनियल गैंग के 4 सदस्य दबोचे गए

    Knock IndiaBy Knock IndiaApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शादी के नाम पर ठगी का खेल उजागर: मैट्रिमोनियल गैंग के 4 सदस्य दबोचे गए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। पुलिस ने शादी के नाम पर मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा किया है। यह गिरोह फर्जी बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों के जरिए ‘मैरिज ब्यूरो’ चलाकर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने म्यूल अकाउंट की जांच की, तब इस गैंग का पता चला। पुलिस ने मैरिज ब्यूरो ऑफिस के कॉल सेंटर में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस की टीम म्यूल अकाउंट की जांच कर रही थी। इस दौरान पता चला कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य लोग कर रहे हैं। जांच में यह भी पता चला कि अकाउंट में ’’मैरिज ब्यूरो’’ से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी।

    सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि ACCU की टीम पूर्व में म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान जानकारी मिली थी कि मैरिज ब्यूरो गैंग इस तरह की ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ऐसे गिरोह की जानकारी जुटाई, जिसमें सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने मैरिज ब्यूरो के कॉल सेंटर में दबिश दी, जहां संचालक और सहयोगी सक्रिय मिले। पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।

    सीएसपी ने बताया कि गिरोह के लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर उनसे राशि जमा कराई जाती थी। जिसके बाद ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर बातचीत कराई जाती थी। ताकि सामने वाला भावनात्मक रूप से जुड़ जाए और उन्हें उनके ब्यूरो पर भरोसा हो।

    Knock India

    Related Posts

    Raigarh Police Action Against Anti-National Activity: मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद पर कसता शिकंजा, जेल से रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ

    July 12, 2026

    बिलासपुर में दो मासूमों से दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर एसआई लाइन अटैच

    June 12, 2026

    बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

    May 30, 2026

    चतुर ग्रामीण के मंसूबे पर पुलिस ने फेरा पानी, घर की बाड़ी में उगाया था गांजा

    May 27, 2026

    रायपुर में 16 साल पुराने कर्मचारी ने उड़ाया 2 करोड़ का सोना, लॉकर में रखने के बजाय खुद समेटा

    May 20, 2026

    बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

    May 20, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.