Author: Knock India

कोरबा। जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।दरअसल, कोरबा के…

Read More

बिलासपुर। एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को गैस कंपनी ने बड़ी राहत देते हुए बिना कार्ड 5 किलो गैस सिलेंडर 564 रुपए में उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू की है. इस व्यवस्था का उद्देश्य इन वर्गों को ईंधन संकट से बचाना और सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करना है. शहर में गैस आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों के बीच शुक्रवार को प्रशासन और गैस कंपनियों ने एक अहम कदम उठाया है. अब एफटीएल, प्रवासी, श्रमिकों और विद्यार्थियों को बिना कार्ड भी सस्ती दर पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी. इस नई व्यवस्था के तहत 5 किलो का गैस 112 रुपये…

Read More

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हरा कर कांस्य पदक जीता। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अंतर्गत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन आज हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने अपनी कुशल तकनीक एवं रणनीति…

Read More

बिलासपुर। बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंंड को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। देविका वर्मा 8वीं में पढ़ती थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस आज शाम…

Read More

नई दिल्ली: योग करने वालों के लिए सिर्फ आसन और प्राणायाम ही जरूरी नहीं होते, बल्कि उनका खान-पान भी उतना ही अहम होता है। अगर आप योग साधक हैं, तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। सही डाइट से न सिर्फ शरीर हल्का और ऊर्जावान रहता है, बल्कि मन भी शांत और एकाग्र बना रहता है। योग साधकों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है सात्विक भोजन, यानी ऐसा खाना जो हल्का, शुद्ध और आसानी से पचने वाला हो, जैसे गेहूं, चावल, जौ, मूंग दाल और साठी चावल। ये…

Read More

Entertainment मनोरंजन: मलाइका अरोड़ा और सोराब बेदी के बीच कुछ समय से लिंक होने की अफवाहें चल रही हैं। इन अटकलों पर बात करते हुए, मलाइका ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कहा, “अब यह इरिटेटिंग है। मैं इसे बस एक मज़ाक समझती हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “अरहान और मैं, हम इन बहुत सी बातों पर खूब हंसते हैं।” एक्ट्रेस ने रिश्तों को लेकर अपने नज़रिए के बारे में भी खुलकर बात की, उन्होंने कहा, “मैं इन चीज़ों को प्लान नहीं कर…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं किया जाएगा। बल्कि, इससे तेल कंपनियों को हो रहे नुकसान की भरपाई की जाएगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा,”इससे सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की अंडर रिकवरी को प्रत्यक्ष तौर पर कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि यह कंपनियां लागत से बेहद कम दाम पर खुदरा बाजारों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री कर रही हैं।” मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के…

Read More

Sports खेल: IPL शुरू होने से पहले कई फ्रेंचाइजी को कई झटके लग रहे हैं। कई टीमों के खास खिलाड़ी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) भी इसी स्थिति का सामना कर रही है। जहां मुख्य पेसर जोश हेज़लवुड के कुछ मैच छूटने की संभावना है, वहीं एक और विदेशी पेसर के IPL में खेलने पर शक है। इसका कारण यह है कि देश के बोर्ड ने श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं दिया है। RCB को उन्नीसवें सीज़न में पेसरों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।…

Read More

जशपुर। CM साय रामनवमी महायज्ञ में शामिल हुए। कन्याओं का पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने लिखा, श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर आज निज निवास, बगिया में आयोजित रामनवमी महायज्ञ में शामिल होकर सपरिवार जगज्जननी मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तथा देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महायज्ञ की यह परंपरा वर्ष 1993 से निरंतर जारी है। यह महायज्ञ क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। आदिशक्ति मां जगदम्बा समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं संपन्नता का संचार करें, यही प्रार्थना है। https://twitter.com/vishnudsai/status/2037471057008009489

Read More

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज कुरूद स्थित मेसर्स अमृत एग्रोटेक राइस मिल में आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच के दौरान पाया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में फर्म द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु 1,27,999.9 क्विंटल धान का अनुबंध किया गया था, जिसके विरुद्ध 1,11,584.5 क्विंटल धान का उठाव किया गया। इस उठाव के आधार पर 76,346.26 क्विंटल चावल जमा किया जाना था, लेकिन फर्म द्वारा मात्र 34,970.02 क्विंटल चावल ही जमा किया गया है। इस प्रकार 41,376.24 क्विंटल चावल जमा करना अभी शेष है। भौतिक सत्यापन…

Read More