रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में आज रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में पुरुषों की हॉकी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच खेला गया। इसमें छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 से हरा कर कांस्य पदक जीता।
छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 अंतर्गत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन आज हुआ। पूरे आयोजन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने अपनी कुशल तकनीक एवं रणनीति का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए। समापन अवसर पर टीम चौंपियनशिप परिणाम घोषित किए। पुरूष वर्ग में हिमाचल प्रदेश राज्य ओवर ऑल चौंपियन रहा, वहीं जम्मू कश्मीर फर्स्ट रनरअप, महाराष्ट्र एवं झारखण्ड सेकंड रनरअप बना। महिला वर्ग में असम राज्य ओवर ऑल चौंपियन रहा, वहीं झारखण्ड फर्स्ट रनरअप, कर्नाटक एवं तेलंगाना सेकंड रनरअप रहे।
ये रहे आज के पदक विजेता
आज आयोजित स्पर्धा में महिला सीनियर 57 किलोग्राम भारवर्ग में तेलंगाना की नागलक्ष्मी ने गोल्ड, कर्नाटक की शालीना सिद्धि ने सिल्वर, कर्नाटक की अमूल्या भीमसेन कुन्दरगी ने कांस्य पदक जीता। महिला सीनियर 68 किलोग्राम भारवर्ग में कर्नाटक के प्रिंसिता पेड्र फ़र्नान्डिस सिद्दी को गोल्ड, मिजोरम के एलिजाबेथ रोहलुपुल्ल को सिल्वर, गुजरात के चावड़ा लीलाबेन मैयाभाई एवं राजस्थान की बालकेश कुमारी मीना को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
पुरूष सीनियर फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओड़िसा के अजीत भुयां को गोल्ड, महाराष्ट्र के पारस सुभाष बिड़कर को सिल्वर, महाराष्ट्र के विकी रामचन्द्र उइके एवं हिमाचल प्रदेश के अब्दुल खान को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। पुरूष ग्रीको रोमन सीनियर 77 किलोग्राम में झारखंड के अभिषेक मुंडा ने गोल्ड, हिमाचल प्रदेश के अर्फ़न ने सिल्वर, तेलंगाना के जादव चरण एवं जम्मू-कश्मीर के इंजमाम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरूष फ्रीस्टाइल सीनियर 86 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के सुमित ठाकुर को गोल्ड, जम्मू-कश्मीर के बहादुर खान को सिल्वर, हिमाचल प्रदेश के शब्बीर खान को कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरूष ग्रीको रोमन सीनियर 130 किलोग्राम में मध्यप्रदेश के शिवा भलावी को गोल्ड, जम्मू कश्मीर के दिलेर खान को सिल्वर, तेलंगाना के कर्रा राजू को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
Author Profile
Latest entries
RaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण
RaipurMay 23, 2026करहीबाजार समाधान शिविर में मुख्यमंत्री ने दी विकास कार्यों की सौगात
RaipurMay 23, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बरगद के पेड़ के नीचे लगाई चौपाल
छत्तीसगढ़May 23, 2026मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत



