न्यूज़ डेस्क : कुंभ से जुड़ी वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में गंभीर खुलासे हुए हैं। जांच के मुताबिक, लड़की का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था, यानी वह अभी नाबालिग है। इसके बावजूद उसे बालिग बताकर निकाह कराया गया। फर्जी प्रमाण पत्र से कराया गया निकाह जांच में यह भी सामने आया कि लड़की को बालिग दिखाने के लिए महेश्वर नगरपालिका से जारी एक फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया। अब इस प्रमाण पत्र को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस…
Author: Knock India
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) 10वीं परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड 30 अप्रैल 2026 तक नतीजे जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, अगर किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आती है, तो परिणाम मई के पहले सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं। 12वीं पेपर लीक से प्रभावित हुआ शेड्यूल बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, 12वीं के हिंदी पेपर लीक होने की घटना से परीक्षा शेड्यूल थोड़ा प्रभावित हुआ है। फिलहाल प्राथमिकता 10 अप्रैल को दोबारा हिंदी परीक्षा कराने की है। इसके बावजूद बोर्ड 10वीं के परिणाम…
CG BREAKING : कोंडागांव : कोंडागांव जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से उनके दो छोटे बच्चे अनाथ हो गए। CG BREAKING : जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कोकोडी गांव के रहने वाले धनेश्वर और उनकी पत्नी सुखबती नेताम किसी काम से बनियागांव गए थे। गुरुवार रात जब वे लौट रहे थे, तभी बल्लारी नाला के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो…
CG NEWS : बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। गुंडरदेही में पदस्थ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक बंद लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की फिरौती भी मांगी गई है। CG NEWS : घटना 27 मार्च 2026 की दोपहर की है, जब न्यायालय में कामकाज के दौरान एक पोस्टमैन मजिस्ट्रेट के कार्यालय में लिफाफा देकर गया। लिफाफा खोलकर पत्र पढ़ते ही सभी हैरान रह गए। नीली स्याही से लिखे इस पत्र में मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान…
Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र कुम्हारी में एक मामूली शराब विवाद ने रिश्तों को खून से रंग दिया। ईंट भट्ठे में काम करने वाले जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Raipur Crime : मृतक घनश्याम यादव (30) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45) महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पल्सीपानी के रहने वाले थे। दोनों कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे। Raipur Crime : 8…
Justice Yashwant Verma : इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लगने की घटना के बाद यह मामला सामने आया था, जिसमें 500 रुपये के जले हुए नोटों के बंडल मिलने से विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद उनका ट्रांसफर दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। Justice Yashwant Verma : उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ तो ली, लेकिन जांच पूरी होने तक उन्हें कोई न्यायिक जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। 9 अप्रैल को…
Bilaspur. बिलासपुर। डी.पी. विप्र कॉलेज प्रबंधन को कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में हाईकोर्ट से राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फर्म्स एवं सोसायटी के सहायक पंजीयक द्वारा जारी जांच संबंधी आदेशों और नोटिसों को निरस्त कर दिया है। अदालत ने इन कार्रवाइयों को अस्पष्ट और बिना ठोस आधार के बताया है। यह मामला अशासकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ की शिकायत से जुड़ा है, जिसमें कॉलेज प्रबंधन पर प्रवेश प्रक्रिया, कैश बुक एंट्री, फीस रसीदों और वेतन भुगतान में अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर रजिस्ट्रार ने सहायक पंजीयक को निर्देश दिए थे कि 21 दिनों के…
छत्तीसगढ़ में शिक्षा को भविष्य की तकनीकों से जोड़ते हुए, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नवाचारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख श्री संजय जैन एवं गूगल इंडिया के पब्लिक पॉलिसी प्रमुख श्री राकेश रंजन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अतिथियों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें शॉल एवं बस्तर कला की प्रतिकृति भेंट की। । गूगल फॉर एजुकेशन इंडिया के प्रमुख श्री संजय जैन ने रायपुर जिला प्रशासन और गूगल के मध्य हुए लेटर…
न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हाई कोर्ट ने इस मामले में जेल में बंद आरोपी सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव को जमानत दे दी है। दोनों पर करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में वित्तीय अनियमितताओं और अवैध लेन-देन के आरोप हैं। EOW की चार्जशीट में अहम खुलासे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने इस मामले में 1033 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इसमें सौम्या चौरसिया, केके श्रीवास्तव और देवेंद्र डडसेना समेत कई लोगों का जिक्र किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इन सभी पर अवैध शराब…
न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम के तहत iGOT (इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग) प्लेटफॉर्म को लागू कर दिया गया है, जिसके जरिए अब सभी कर्मचारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग लेना अनिवार्य होगा। तीन कोर्स करना होगा जरूरी सरकार के निर्देशों के अनुसार, वर्ग-3 और उससे ऊपर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कम से कम तीन कोर्स पूरे करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी यह कोर्स पूरा नहीं करता है, तो उसकी अप्रैल माह की सैलरी रोकी जा सकती है। AI आधारित प्लेटफॉर्म से होगा प्रशिक्षण iGOT प्लेटफॉर्म…