Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के ग्रामीण क्षेत्र कुम्हारी में एक मामूली शराब विवाद ने रिश्तों को खून से रंग दिया। ईंट भट्ठे में काम करने वाले जीजा ने अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Raipur Crime : मृतक घनश्याम यादव (30) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45) महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम पल्सीपानी के रहने वाले थे। दोनों कुम्हारी स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और आपस में जीजा-साला के रिश्ते में थे।
Raipur Crime : 8 अप्रैल को दोनों सिलतरा की शराब दुकान पर गए थे। यहां आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने भेजा, लेकिन घनश्याम ने उसी पैसे से खुद ही शराब पी ली। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो धीरे-धीरे गहराता गया।
Raipur Crime : अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने पहुंचे। इसी दौरान जब घनश्याम शौच के लिए किनारे गया, तब आरोपी उसके पीछे पहुंचा और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
Raipur Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि छोटी सी बात और नशे की लत कैसे जानलेवा रूप ले सकती है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़April 10, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री जागेश्वर यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक “बिरहोर जननायक” का किया विमोचन
छत्तीसगढ़April 10, 2026सुकमा में “मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना” का होगा शुभारम्भ
छत्तीसगढ़April 10, 2026बिहान योजना से बनी लखपति दीदी
CRIMEApril 10, 2026CG Crime: अंबिकापुर में महिला से रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में मिली थी प्लास्टिक की बोतल




