छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के बल पर नई पहचान बना रही हैं और हमारी सरकार उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आई स्व-सहायता समूह की हजारों महिलाएं और लखपति दीदियां उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और जहां नारी का सम्मान होता है,…
Author: Knock India
Raipur. रायपुर। होली के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। https://twitter.com/BJP4CGState/status/2030258297648124000 समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व समाज में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता और सद्भाव को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों के लिए बड़े पैमाने पर आवास निर्माण की राह खुल गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461 नए पक्के घरों के निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय सहायता स्वीकृत हुई है। केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ने राज्य की 263 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 28 हजार 461 नए पक्के आवासों के निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपए से अधिक की केंद्रीय सहायता स्वीकृत की गई है। हाल ही में 23 फरवरी को केन्द्रीय आवास…
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त करने वाली वैभवी अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने सुश्री वैभवी को मिठाई खिलाकर उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश…
रायपुर। UPSC पास होनहार युवाओं से वीडियो कॉल पर CM साय ने बात की। सीएम ने X पोस्ट में लिखा, हमारे प्रदेश के होनहार युवाओं ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है। इन प्रतिभावान युवाओं में से कुछ बेटे-बेटियों से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। सभी के चेहरों पर मेहनत, धैर्य और लगन की चमक साफ दिखाई दे रही थी। सभी चयनित युवाओं को हृदय से बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ देता हूँ। मुझे विश्वास है कि ये सभी युवा अपनी प्रतिभा और समर्पण से देश और…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है। मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने इस वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह पहल केवल एक औपचारिक घोषणा नहीं है, बल्कि महिलाओं को राज्य की विकास यात्रा के केंद्र में स्थापित करने का सशक्त संकल्प है। विश्वास से निर्माण और अब गौरव की ओर मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने कार्यकाल के पहले वर्ष को ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में शासन-प्रशासन और…
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत स्थित वरिष्ठजनों के देखभाल गृह “आशा प्रशामक देखभाल गृह” पहुंचे, इस अवसर एसएसपी शशि मोहन का आश्रम में सेवा कार्य में लगे बच्चों और स्टाफ द्वारा फूलों से आत्मीय स्वागत किया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि रायगढ़ की संस्था “रिहैब फाउण्डेशन” द्वारा संचालित इस आश्रम को पिछले कई वर्षों से श्रीमती जस्सी फिलिप्स की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। श्रीमती जस्सी फिलिप्स…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ पूरे उत्साह और उमंग के साथ होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फाग गीतों और हर्षोल्लास के वातावरण में रंग और उल्लास से सराबोर इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी, वहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ सभी को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएँ दीं और स्नेह, विश्वास तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली…
नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला इलाके में बनी झुग्गियों में गुरुवार तड़के अचानक से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आसपास बने कई घर भी आ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंची। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह आग झुग्गी इलाके में लगी, जहां बड़ी संख्या में अस्थाई मकान और झोपड़ियां बनी हुई थीं। घटना की सूचना सुबह तड़के 4:15 बजे फायर कंट्रोल रूम को मिली। जैसे ही अलर्ट आया, फायर ब्रिगेड ने…
आइजोल: मिजोरम में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के जरिए हो रही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 31 करोड़ से अधिक कीमत की नशीली दवाइयों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर तीन समन्वित ऑपरेशन चलाए गए। इन अभियानों के दौरान कुल 36.434 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 905 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। जब्त की गई नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की…