Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तेन्दूपत्ता संग्राहकों को रोजगार, बीमा, छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Raipur. रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग वन आश्रित परिवारों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है। “वन है तो जीवन है, तेन्दूपत्ता है तो रोजगार है” के संदेश के साथ वन विभाग और लघु वनोपज संघ ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को रोजगार, बीमा सुरक्षा, शिक्षा और सामाजिक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। वनमण्डलाधिकारी एवं प्रबंध संचालक, कोरिया वनमण्डल बैकुण्ठपुर प्रभाकर खलको ने कहा कि विभाग का उद्देश्य वन आश्रित परिवारों को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना भी है। वन विभाग की योजनाएं आज हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

    तेन्दूपत्ता संग्रहण बना आय का प्रमुख साधन

    शासन द्वारा वर्ष 2026 के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 5.50 रूपए प्रति गड्डी तय की गई है। इसके अनुसार 100 गड्डियों पर 550 रूपए और प्रति मानक बोरा 5550 रूपए का भुगतान किया जाएगा। इससे वन क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों को रोजगार और आर्थिक सहारा मिल रहा है।

    लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य से आर्थिक मजबूती

    न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत सालबीज, महुआ, इमली, कोदो, माहुल पत्ता सहित विभिन्न लघु वनोपजों की निर्धारित दरों पर खरीदी की जा रही है। इससे वन आश्रित परिवारों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और बिचौलियों पर निर्भरता कम हुई है।

    बीमा योजनाओं से मिल रही सामाजिक सुरक्षा

    राजमोहनी देवी बीमा योजना के अंतर्गत तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों को बीमा सुरक्षा दी जा रही है। सामान्य मृत्यु, दुर्घटना जनित मृत्यु और विकलांगता की स्थिति में सहायता राशि प्रदान की जाती है। इससे जरूरत के समय परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है। इसके अलावा समूह बीमा योजना के तहत परिवार के अन्य सदस्यों को भी सहायता राशि का लाभ दिया जा रहा है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।

    बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति

    तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। व्यावसायिक और गैर-व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षा प्रोत्साहन योजना भी संचालित है, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

    चरण पादुका योजना से राहत

    वनांचल में कार्य करने वाले तेन्दूपत्ता संग्राहकों को हर वर्ष चरण पादुका भी प्रदान की जाती है, ताकि उन्हें काम के दौरान सुविधा मिल सके। राजमोहनी देवी बीमा योजना के तहत जिले में अप्रैल 2024 से अक्टूबर 2025 तक 33 हितग्राहियों को 34 लाख 70 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं समूह बीमा योजना के तहत 18 प्रकरणों में 2 लाख 16 हजार रूपए का भुगतान किया गया। छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत भी विद्यार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्रदान की गई है।

     

     

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • रायपुर में 16 साल पुराने कर्मचारी ने उड़ाया 2 करोड़ का सोना, लॉकर में रखने के बजाय खुद समेटाCRIMEMay 20, 2026रायपुर में 16 साल पुराने कर्मचारी ने उड़ाया 2 करोड़ का सोना, लॉकर में रखने के बजाय खुद समेटा
    • अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारीNATIONALMay 20, 2026अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी
    • बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंपCRIMEMay 20, 2026बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
    • CG Heatwave Update : नौतपा से पहले ही झुलसने लगा छत्तीसगढ़! रायपुर-बिलासपुर में तपिश का कहर, अगले 5 दिन चलेगी भयंकर लूRaipurMay 20, 2026CG Heatwave Update : नौतपा से पहले ही झुलसने लगा छत्तीसगढ़! रायपुर-बिलासपुर में तपिश का कहर, अगले 5 दिन चलेगी भयंकर लू
    Knock India

    Related Posts

    CG Heatwave Update : नौतपा से पहले ही झुलसने लगा छत्तीसगढ़! रायपुर-बिलासपुर में तपिश का कहर, अगले 5 दिन चलेगी भयंकर लू

    May 20, 2026

    कोर्ट पहुंचे बिना होगी सुनवाई? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लागू किया नया सिस्टम

    May 20, 2026

    आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी के लिए सहारा

    May 20, 2026

    अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन जब्त

    May 20, 2026

    टंकी से पानी निकाल नहाते दिखा हाथी, वीडियो वायरल

    May 19, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    रायपुर में 16 साल पुराने कर्मचारी ने उड़ाया 2 करोड़ का सोना, लॉकर में रखने के बजाय खुद समेटा

    May 20, 2026

    अचानक अस्पताल पहुंचे अमिताभ बच्चन! आखिर कैसी है महानायक की तबीयत? नानावटी हॉस्पिटल से आई बड़ी जानकारी

    May 20, 2026

    बुरहानपुर में किराना दुकान से नाबालिगों के हाथों शराब बिक्री! वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

    May 20, 2026

    CG Heatwave Update : नौतपा से पहले ही झुलसने लगा छत्तीसगढ़! रायपुर-बिलासपुर में तपिश का कहर, अगले 5 दिन चलेगी भयंकर लू

    May 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.