Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    व्यापार

    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला

    Knock IndiaBy Knock IndiaMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने का असर! शेयर बाजार हरे निशान में खुला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई: अमेरिका-ईरान के बीच टकराव टलने के कारण भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को तेजी के साथ खुले। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 347 अंक या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,664 और निफ्टी 86 अंक या 0.36 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,736 पर था। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही थी। शुरुआती कारोबार में इस तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मीडिया, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी हरे निशान में थे।

    दूसरी तरफ निफ्टी मेटल, निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज लाल निशान में था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 360 अंक या 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,833 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 91 अंक या 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,747 पर था। सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, ट्रेंट, एचयूएल, एशियन पेंट्स, इंडिगो, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, बीईएल, एसबीआई, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा स्टील और भारती एयरटेल गेनर्स थे। टाइटन, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

    बाजार में तेजी की वजह अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले को टालना है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि कतर, सऊदी अरब और यूएई के सुझाव पर अमेरिका ने ईरान पर कल होने वाले हमले को टाल दिया है। इसके साथ, ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान के साथ शांति के लिए बातचीत चल रही है। वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। हालांकि, शंघाई में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मिलेजुले बंद हुए थे। डाओ जोन्स हरे निशान में, जबकि नैस्डैक लाल निशान में बंद हुआ था। कच्चे तेल में नरमी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 102 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पर था।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससीछत्तीसगढ़June 10, 2026दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकनछत्तीसगढ़June 10, 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन
    • शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल  श्री डेकाछत्तीसगढ़June 6, 2026शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल श्री डेका
    • आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए सख्त निर्देशछत्तीसगढ़June 6, 2026आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए सख्त निर्देश
    Knock India

    Related Posts

    Gold-Silver Price Crash: सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावट

    May 15, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम…सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

    April 13, 2026

    LPG किल्लत से जल्द मिलेगी राहत! मोदी सरकार का नया फॉर्मूला, अब सबसे पहले इन्हे मिलेगा गैस सिलेंडर

    April 9, 2026

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई: केंद्र सरकार

    March 27, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

    June 10, 2026

    शिवाजी महाराज के आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत – राज्यपाल श्री डेका

    June 6, 2026

    आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए सख्त निर्देश

    June 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.