New York न्यूयॉर्क: एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) टिम कुक ने भारत को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह देश को लेकर “बहुत उत्साहित” हैं और यह एप्पल के लिए “बहुत बड़ा अवसर” है। उन्होंने यह बात कंपनी की दूसरी तिमाही 2026 की अर्निंग्स कॉल के दौरान कही, जहां भारत के तेजी से बढ़ते टेक मार्केट पर सवाल पूछा गया था। टिम कुक ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा पर्सनल कंप्यूटर (PC) बाजार है। उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से भारत पर फोकस कर रही है…
Author: Knock India
बड़ी अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 1745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है. मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हम नशीले पदार्थों के कार्टेल को पूरी तरह से कुचलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। गृह मंत्री ने लिखा कि एनसीबी ने नशीले पदार्थों के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह पर शिकंजा कसते हुए मुंबई में 1745 करोड़ रुपये मूल्य की 349 किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है। यह…
बलरामपुर: जिले के वाड्रफनगर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के समीप हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे का दुखद पहलू यह भी है कि डिलीवरी बॉय ने हेलमेट लगाया हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली क्षेत्र…
बिलासपुर: पुलिस ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन से सूटकेश में गौमांस ले जा रही दो महिलाओं को पकड़ा है. दोनों महिलाएं रायपुर की ओर से बिलासपुर पहुंची थीं और अपने साथ सूटकेश में लगभग 10 किलो से अधिक गौमांस भरकर ला रही थीं. पुलिस को सूचना मिली थी, कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन में दो महिलाएं गौमांस लेकर पहुंची है, पुलिस ने चेकिंग की, तो संदेह हुआ, जिसके बाद सूटकेश की तलाशी ली गई. तलाशी में गौमांस मिलने पर दोनों महिलाओं को तत्काल हिरासत में ले लिया गया. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सूटकेश में गौमांस होने की बात स्वीकार कर ली…
मन की बात’ से राष्ट्रीय क्षितिज तक का सफर- प्रायः सभी प्रकृति प्रेमियों का मानना है कि प्रकृति कभी भी अपना ऋण नहीं भूलती। यदि मनुष्य पूरी ईमानदारी से उसके संरक्षण की ओर एक कदम बढ़ाता है, तो प्रकृति उसे अपनी भव्यता से कई गुना वापस लौटाती है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा, जो सदियों से अपनी नैसर्गिक संपदा और सघन वन क्षेत्रों के लिए विख्यात रही है, आज वन्यजीव संरक्षण के एक नए स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्थित बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य (लगभग 245 वर्ग किमी) में काले हिरणों (ब्लैकबक) का सफलतापूर्वक पुनरुद्धार…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में महिला प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र तथा इस संबंध में पारित शासकीय संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। महिला प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज विधानसभा में मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 अनुष्का सोन ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर सुश्री अनुष्का ने मुख्यमंत्री को नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर विशेष सत्र आयोजित करना एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है। अनुष्का ने बताया कि वे आज विधानसभा की ऐतिहासिक कार्यवाही को सुनने विशेष रूप से पहुंची थीं और इस अनुभव…
रायपुर: प्रदेशभर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सुशासन तिहार 2026 आज यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के तहत 10 जून तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने के बाद समाधान किया जाएगा. अभियान के दौरान मुख्यमंत्री साय का हेलिकॉप्टर कहीं भी उतर सकता है. वह स्वयं विभिन्न जिलों का दौरा कर करेंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों का समयबद्ध…
इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Odisha News : क्योंझर। ओडिशा के क्योंझर जिले से इंसानियत और व्यवस्था दोनों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गरीब भाई अपनी मृत बहन के बैंक खाते में जमा 20 हजार रुपये निकालने के लिए इतना मजबूर हो गया कि वह बहन का कंकाल कंधे पर उठाकर बैंक पहुंच गया। इस घटना ने सिस्टम की संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पटना ब्लॉक के डियानाली गांव निवासी जीतू मुंडा की बहन कलरा मुंडा का करीब दो महीने पहले निधन हो चुका था। परिवार…
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग अंतर्गत अंबिकापुर जिले से एक शर्मनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के सीतापुर थाना क्षेत्र में दो आदिवासी नाबालिग बच्चियों को सामूहिक दरिंदगी का शिकार बनाया गया है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है और स्थानीय ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। खुशियों के बीच मातम: घर लौटते वक्त हुई दरिंदगी जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित बच्चियाँ अपने घर के पास ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। रात में जब वे समारोह से वापस अपने घर की ओर पैदल…