रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना इलाके में सोमवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई, जहां पुलिस विभाग में पदस्थ एक जवान ने खाली प्लॉट में मौजूद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और हैरानी का माहौल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, परिजनों और विभागीय अधिकारियों से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में रहता था और यहीं उसकी ड्यूटी भी लगी हुई थी। प्रतिदिन की तरह सोमवार रात वह लाइन से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक…
Author: Knock India
राजनांदगांव। रेंज के डोंगरगढ़ अनुभाग के कनघुर्रा के जंगल में नक्सलियों के साथ आज सुबह हुए मुठभेड़ में एक पुलिस जवान गोली लगने से जख्मी हो गया। घायल सिपाही की उपचार के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार आरक्षक के पैर में गोली लगी हैं। गश्त के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया हैं। फोर्स अभी भी घनें जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहीं हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।
रायपुर। तेलघानी नाका रेलवे ब्रिज के नीचे रेल लाइन के बाजू नाली में एक युवक की लाश मिली है। यह नाली स्टेशन यार्ड में ही है। गंज थाना पुलिस के अनुसार मृतक शेखर ध्रुव रामनगर कर्मा चौक निवासी है। मरने का कारण अज्ञात है। पुलिस को आशंका है कि वह शराब के नशे में रहा हो और वहां से गुजरते समय लड़खड़ा कर नाली में गिरने से आई चोट से मौत हुई हो सकती है। रात गिरने के बाद नाली के पानी में भीगने और ठंड से भी जान चली गई हो। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।…
कोण्डागांव। फरसगांव में बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घटल यात्रियों को तत्काल जगदलपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में कुल 12 लोग सवार थे, जो कोंडागांव से अपने गृह ग्राम बड़ा डोंगर (भैंसाबेड़ा) लौट रहे थे। यह दुर्घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मसौरा टोल…
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाक़े में किसी ने भी सोचा भी नहीं था कि बस्तर की प्रतिभाओं को नया आयाम देने के लिए राज्य सरकार जो एक आदिवासी मुख्यमंत्री की सरकार है उच्च पैमाने में बस्तर ओलंपिक जैसे कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक और उत्साहजनक परिणाम के साथ सुचारु रूप से संचालित किया जा सकता है ईमानदार और कर्तव्यपालन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रथम कार्यकाल में ही यह कर दिखाया। रायपुर/बस्तर। बस्तर ओलंपिक के आयोजन से स्थानीय युवाओं में नए युग का आगाज हुआ, देशभर ने स्थानीय युवाओं की हुनर को देखा, यह सब विष्णुदेव साय की…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन के कुशल नेतृत्व एवं सचिव सह राज्यस्तरीय नोडल अधिकारी जल संसाधन विभाग मंत्रालय आई.ए.एस. राजेश कुमार टोप्पो के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर जल संचय एवं जन भागीदारी में छत्तीसगढ प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला है, साथ ही मुनिसिपल कॉर्पोरेशन अंतर्गत छत्तीसगढ प्रदेश को प्रथम स्थान मिला है एवं जिला में जोन-2 के केटेगरी-1 अंतर्गत इस प्रदेश के बालोद जिला को प्रथम, राजनांदगांव को द्वितीय एवं रायपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार केटेगरी-2 अंतर्गत महासमुंद को प्रथम, बलौदा बाजार को द्वितीय एवं गरियाबंद को तृतीय स्थान साथ ही केटेगरी-3 अंतर्गत बिलासपुर…
Raipur. रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में कल 19 नवम्बर को किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए विधानसभा के विशेष सत्र में महत्वपूर्ण घोषणा की। नए निर्णय के अनुसार अब प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को, जिनकी विद्युत खपत 200 यूनिट तक है, उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ मिलेगा। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगी। इस निर्णय का सीधा लाभ प्रदेश के 36 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के बढ़ते बिजली बिलों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है, जिससे आम…
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज का दिन ऐतिहासिक और भावनाओं से भरा रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के सभी विधायकों के साथ विधानसभा परिसर में एक सामूहिक तस्वीर खिंचवाई। यह फोटो केवल एक फ्रेम नहीं, बल्कि उस लोकतांत्रिक यात्रा की स्मृति है, जिसे विधान भवन के भीतर वर्षों से गढ़ा गया है। अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तस्वीर खिंचवाने के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं, बहसों, निर्णयों और नीतियों के निर्माण का साक्षी रहा है। उन्होंने कहा…
Raipur. रायपुर। राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद भी राज्य के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी से होने लगी है। राज्य में औसतन प्रतिदिन दो से ढाई लाख क्विंटल धान का उपार्जन समर्थन मूल्य पर होने लगा है। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल के बावजूद भी पूरे राज्य में धान खरीदी अप्रभावित है। सभी समितियों एवं उपार्जन केंद्रों में धान लेकर आने वाले किसानों से बिना किसी…