Author: Knock India

Vedanta Power Plant : सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इस हादसे में दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। Vedanta Power Plant : डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघीतराई स्थित प्लांट में हुए इस विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसा इतना भयावह था कि कई मजदूर इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। Vedanta Power Plant : घायलों को इलाज के लिए…

Read More

Beirut [Lebanon] बेरूत [लेबनान], 14 अप्रैल अल जज़ीरा के मुताबिक, लेबनान के कल्चर मिनिस्टर घसन सलाम ने कहा है कि वॉशिंगटन, DC में इज़राइली और लेबनानी एम्बेसडर के बीच होने वाली बातचीत एक “शुरुआती मीटिंग” है, जिसका मकसद लेबनानी इलाके पर इज़राइली हमलों को रोकना है। अल जज़ीरा से बात करते हुए, सलाम ने मंगलवार को इस बात पर ज़ोर दिया कि आने वाली बातचीत “एम्बेसडर लेवल पर एक तैयारी मीटिंग है ताकि अगर सीज़फ़ायर नहीं तो मिलिट्री एक्टिविटी में कुछ रोक लगाई जा सके।” उन्होंने कहा कि लड़ाई कम होने के बाद ही सही बातचीत हो पाएगी। उन्होंने आगे…

Read More

पश्चिम एशिया West Asia: केंद्र ने सोमवार को कहा कि कम से कम 15 भारतीय झंडे वाले जहाज़ होर्मुज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं और उन्हें वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं। पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर यहां एक इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में, पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज़ मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने कहा, “हम विदेश मंत्रालय के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं और अपने जहाजों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे इंतज़ाम किए जा रहे हैं ताकि जैसे ही हालात सही हों, जहाज़ भारतीय बंदरगाहों पर वापस जा सकें।” उन्होंने कहा कि भारतीय…

Read More

Delhi दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज दिल्ली में संसद भवन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर एक-दूसरे के साथ खुशी और हंसी-मजाक करते कैमरे में कैद हुए। हमेशा एक-दूसरे पर आरोप लगाने और बुराई करने वाले नेताओं के इन मज़ेदार पलों का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी मल्लिकार्जुन खड़गे से हाथ मिलाते और कई नेताओं को फोटो खिंचवाने के लिए बुलाते दिख रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष उनके बगल में खड़े थे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, वाइस प्रेसिडेंट सी.पी.…

Read More

Rajnandgaon. राजनांदगांव। जिले में अवैध सट्टा और जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बसंतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्लब चौक के पास मोबाइल और सट्टा पर्ची के जरिए सट्टा खिलाते एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सट्टा सामग्री और नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्लब चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति खुलेआम मोबाइल फोन और कागज की सट्टा पर्चियों के माध्यम से लोगों से पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए बसंतपुर…

Read More

CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 54 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि वाहन सहित कुल जब्ती लगभग 56 लाख रुपये की है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा ओडिशा के संबलपुर से बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर…

Read More

बिलासपुर: अनजान महिला नकली सोना लेकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और उसके बदले असली सोना की मांग कर रही थी। मैनेजर ने सजगता से नकली सोना की पहचान कर ली। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार अहिरे श्री लीला ज्वेलरी दुकान का मैनेजर है। 10 अप्रैल की शाम 6 बजे वे दुकान में थे, उसी समय एक महिला दुकान में आई, जो अपना नाम पूनम वर्मा बताया और अपने…

Read More

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है. मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिला चिकित्सालय में ‘अटल आरोग्य लैब’ का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई क्रांति का आधार बनेगी, जो विशेष रूप से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को आधुनिक एवं सुलभ जांच सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य शासन का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के हर नागरिक तक उत्कृष्ट, किफायती और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने कहा कि अटल आरोग्य लैब के माध्यम से अब प्रदेश के 1046 स्वास्थ्य संस्थानों – जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य…

Read More

रायपुर : नक्सलवाद के प्रभाव से उबरकर नए विश्वास और विकास की राह पर अग्रसर बस्तर क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण पड़ाव जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपए से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 159 कार्यों का शिलान्यास और 69 कार्यों का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान की। मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से नक्सलवाद के कारण पिछड़े रहे क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास करना राज्य…

Read More