बिलासपुर: अनजान महिला नकली सोना लेकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और उसके बदले असली सोना की मांग कर रही थी। मैनेजर ने सजगता से नकली सोना की पहचान कर ली। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जलेश कुमार अहिरे श्री लीला ज्वेलरी दुकान का मैनेजर है। 10 अप्रैल की शाम 6 बजे वे दुकान में थे, उसी समय एक महिला दुकान में आई, जो अपना नाम पूनम वर्मा बताया और अपने पास रखे ज्वेलरी एक जोड़ी का टाप्स, एक नग अंगूठी को दिखाया। दोनों सामान 18 कैरेट सोने का है, जिसे बदलकर इसके बदले दूसरा सोने का समान लेने की बात कही। तब मैनेजर जलेश ने टाप्स व अंगूठी को अपने हाथों में लेकर देखा तो सामान बहुत हल्का व नकली लगा। फिर उन्होंने मशीन से चेक कराया तब दोनों वस्तु नकली सोना होने की पुष्टि हुई।
दोनों समान को दुकान के काउंटर में रखकर इसकी सूचना तत्काल दुकान के मालिक को देकर आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान बातों को सुनकर वह महिला टाप्स व अंगूठी को काउंटर से उठाकर वहां से भाग गई। 11 अप्रैल को दुकान के मालिक द्वारा चर्चा कर मैनेजर जलेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि उक्त महिला का नाम पूनम वर्मा है, जो नकली सोना को असली सोना बताकर धोखाधड़ी करने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




