जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है. मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया.
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Author Profile
Latest entries
विदेशMay 30, 2026ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल
BILASPURMay 30, 2026बिलासपुर के खाद्य तेल एजेंसी के गोदाम में भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका
छत्तीसगढ़May 30, 2026प्रति एकड़ 2 बोरी यूरिया और 1-1 बोरी डीएपी ले सकेंगे किसान
RaipurMay 30, 2026छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न




