रायपुर, 17 जुलाई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीनता की रोकथाम हेतु वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। दृष्टिहीनता के प्रमुख कारणों में से एक मोतियाबिंद है, जो सामान्यतः एक आयुजन्य नेत्र रोग है। एक निश्चित आयु के पश्चात इसका होना सामान्य माना जाता है, किन्तु इसका ऑपरेशन कर दृष्टि पुनः प्राप्त की जा सकती है। इसके उपचार हेतु गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन की सुविधा राज्य के 25 जिला चिकित्सालयों एवं 10 चिकित्सा महाविद्यालयों सहित कुल 43 स्वास्थ्य संस्थानों…
Author: Knock India
रायपुर 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय पूल हेतु चावल उपार्जन के लक्ष्य को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। यह निर्णय राज्य के लाखों अन्नदाताओं के परिश्रम और विश्वास को सशक्त करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए…
रायपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु जरूरतमंद और कमजोर आय वर्ग के बच्चों के लिए वरदान बनकर सामने आया है। इस योजना के तहत जन्मजात और गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों को निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है, जिससे न केवल बच्चों को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशियों की वापसी हुई है। स्वास्थ्य विभाग कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरायु योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के कुम्हारपारा निवासी पांच माह के रोनित कोर्राम और तहसीलपारा की चार माह की बच्ची का 15 जुलाई को रायपुर के निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। दोनों बच्चे…
धान खरीदी में ऐतिहासिक वृद्धि: किसानों के लिए समर्पित डबल इंजन सरकार का बड़ा निर्णय – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 18 जुलाई 2025/ प्रदेश के किसानों के लिए आज एक अत्यंत हर्ष और गर्व का दिन है। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के अनुमान को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन करने की ऐतिहासिक स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों अन्नदाताओं की मेहनत को नई पहचान और उनकी आर्थिक समृद्धि को नई दिशा देगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए…
रायपुर, 16 जुलाई 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा परिसर स्थित अपने कक्ष में ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए इस विशेष अभियान ने जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व चेतना उत्पन्न की है। विमोचन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, प्रमुख सचिव पंचायत श्रीमती निहारिका बारीक, आयुक्त मनरेगा और संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री तारण प्रकाश सिन्हा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सक्रियता और…
रायपुर। भाठागांव की शराब दुकानें, अहाता बंद करने और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में गांजा सट्टा के फैलते अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर से भेंट कर ज्ञापन दिया गया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के पार्षद प्रत्याशी रहे ब्रह्मा सोनकर ने एकता से की जानकारी देते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड एवं भक्त माता कर्मा वार्ड में स्थित देशी विदेशी शराब दुकान को लेकर क्षेत्र की जनता उद्वेलित है । भाठागांव बस्ती में स्वामी आत्मानंद स्कूल के…
बिलासपुर. गौवंशों को बचाने और हादसे रोकने के प्रशासनिक दावों के बीच बीती रात कई गौवंशों को कुचले जाने की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 20 से ज्यादा मवेशियों को कुचल दिया, जिससे 17 गायों की मौत हो गई। वहीं 4 मवेशी घायल हो गए। यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बारीडीह में नंदलाल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर 20 से ज्यादा मवेशी बैठे थे। रतनपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को अपनी चपेटे में ले लिया। हादसे को…
रायपुर। आज राजधानी रायपुर से “श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना” के अंतर्गत पुण्यदायी यात्रा का शुभारंभ हुआ। रायपुर रेल्वे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। सीएम साय ने कहा, श्रद्धालुओं को हमारे ‘भांचा राम’ के निःशुल्क दर्शन कराने की यह यात्रा अनवरत जारी है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान कर रही है। हमने मार्च 2024 में शुरू हुई इस योजना से 20,000 श्रद्धालुओं को अयोध्या भेजने का लक्ष्य रखा था,…
रायपुर। सीएम विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के सभी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के दौरान वर्ष में तीन बार पालक-शिक्षक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। पहली बैठक अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय बैठकें तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं के 10 दिवस के भीतर संपन्न होंगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि प्रत्येक जिले में इन बैठकों के आयोजन हेतु कार्ययोजना तैयार की जाए और सुनिश्चित किया…
रायपुर। शुभांशु का शुभागमन हो गया है, सीएम साय ने अनोखे अंदाज में बधाई दी और कहा, Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता और सुरक्षित वापसी पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी व उनके साथी अंतरिक्ष यात्रियों को हार्दिक बधाई। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि, गगनयान मिशन की ओर बढ़ते भारत के आत्मनिर्भर और वैज्ञानिक कदमों का प्रतीक है। शुभांशु की यह उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके सपनों को एक नई उड़ान देने वाली है। पुनः समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला जी…