Entertainment मनोरंजन : कई कारणों से, बिग बॉस एक बार फिर से शहर में चर्चा का विषय है, जैसा कि हर साल होता है। सलमान खान ने कथित तौर पर सोमवार, 21 जुलाई को प्रचार वीडियो रिकॉर्ड किया और अगले महीने इसकी शुरुआत होने की उम्मीद है। आगामी सीज़न के लिए अब तक 45 हस्तियों से संपर्क किया गया है। बिग बॉस 19 के बारे में अधिक विशिष्ट विवरण अब नवीनतम रिपोर्ट में उपलब्ध हैं। स्क्रीन के अनुसार, बिग बॉस 19 के घर का निर्माण शुरू हो गया है। जैसा कि प्रथागत है, रियलिटी भव्य सेट को फिल्म निर्माता और कला निर्देशक…
Author: Knock India
नई दिल्ली: भारत में कुल प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर (बीसीएम) प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की ओर से दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिक नीतिगत समर्थन जैसे सीजीडी की तेज शुरुआत, परिवहन में एलएनजी का उपयोग, गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों के अधिक उपयोग से 2030 तक मांग…
Sports खेल : भारत की दिव्या देशमुख ने सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए, बुधवार रात जॉर्जिया के बटुमी में FIDE महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल के दूसरे गेम में चीन की टैन झोंगयिन को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की और यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनीं। इस जीत का मतलब था कि दिव्या ने अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स चैंपियनशिप में जगह बना ली, साथ ही उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म (जीएम खिताब हासिल करने के लिए तीन नॉर्म आवश्यक) भी हासिल कर लिया। मंगलवार को पहला गेम ड्रॉ होने के बाद, भारतीय शतरंज स्टार ने…
Delhi दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भारत और ब्रिटेन के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस अवसर पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टारमर ने इसे एक ‘ऐतिहासिक समझौता’ बताया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों, खासकर श्रमिकों, व्यापारियों और निवेशकों को लाभ होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद आज दोनों देशों ने एक व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा…
पटना: बिहार में चल रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण का कार्य समाप्ति की ओर है। इस बीच, विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि सरकार वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटा रही है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटेगा। इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए स्पष्ट किया है कि 1 अगस्त से 1 सितंबर तक, मतदाता या किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को यह अवसर दिया जाएगा कि वे बीएलओ…
झांसी: झांसी के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महिला ने शादी के तीन माह बाद प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति और जेठ को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी. शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले नवल किशोर के छोटे बेटे यशवंत की शादी पूंछ थाना क्षेत्र के अमरौख गांव की रहने वाली रीना से हुई थी. शादी के तीन महीने बाद 1 जून को रीना ने पहले पति यशवंत और जेठ बालचंद्र को नशीला…
रायपुर। बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. बीजापुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नक्सली दंपति सहित कुल 25 लोगों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. 25 लाख के ईनामी SZCM के साथ कुल 01 करोड़ 15 लाख के ईनामी 25 माओवादियों ने सरेंडर किया है. सभी माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं. वहीं कांकेर में भी 62 लाख के 13 ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वालों में SZCM-01, DVCM-02, कंपनी PPCM-02, बटालियन एवं कंपनी पार्टी सदस्य -03, ACM-08 एरिया कमेटी पार्टी सदस्य -02, LOS सदस्य-04, जनताना सरकार अध्यक्ष…
रायपुर। हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने गुरुवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता, पटेल, नाईक-पाईक, सेवादारों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुआ। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी को समर्पित इस ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के पहले पूजा विधान पाट…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के दो दिनों के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर से लंदन में मुलाकात की, जहां द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और ब्रिटेन ने ट्रेड डील (FTA) समझौते पर साइन किए. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वे जिस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, नौकरियों और आर्थिक विकास के लिए वह एक बड़ी जीत है. इस समझौते के तहत टैरिफ में कटौती से कपड़े, जूते और खाद्य उत्पादों की कीमतें सस्ती होंगी. एफटीए दो देशों के बीच कारोबार…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास पर आज सुबह से हरेली की धूम रही। उन्होंने सरिवार हल और कृषि औजारों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गौमाता को आटे की लोंदी और गुड़ खिलाया। उन्होंने गेड़ी का भी आनंद लिया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक रोहित साहू और मोतीलाल साहू भी हरेली पर्व में शामिल हुए। हरेली पर उप मुख्यमंत्री साव के निवास पर चहुंओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति, लोक जीवन और खानपान की झलक दिखी। उन्होंने हरेली पर्व में शामिल होने अपने निवास पहुंचे सभी लोगों का परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों चौसेला, गुलगुल भजिया,…