Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    व्यापार

    भारत में प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर प्रति वर्ष पहुंचने की उम्मीद : शीर्ष सरकारी अधिकारी

    Knock IndiaBy Knock IndiaJuly 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर प्रति वर्ष पहुंचने की उम्मीद : शीर्ष सरकारी अधिकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email
    नई दिल्ली: भारत में कुल प्राकृतिक गैस की खपत 2030 तक 103 अरब घन मीटर (बीसीएम) प्रति वर्ष तक पहुंचने का अनुमान है, जो वर्तमान स्तर से लगभग 60 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी गुरुवार को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी की ओर से दी गई।
    राष्ट्रीय राजधानी में चिंतन रिसर्च फाउंडेशन (सीआरएफ) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव प्रवीण मल खनूजा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिक नीतिगत समर्थन जैसे सीजीडी की तेज शुरुआत, परिवहन में एलएनजी का उपयोग, गैस से चलने वाले बिजली संयंत्रों के अधिक उपयोग से 2030 तक मांग बढ़कर 120 अरब घन मीटर प्रति वर्ष हो सकती है।
    उन्होंने आगे कहा कि भारत ने 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन प्राप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। इस परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक गैस का एक सेतु ईंधन के रूप में रणनीतिक उपयोग है, जो कोयले जैसे कार्बन उत्सर्जन करने वाले ईंधन से कम कार्बन वाले भविष्य की ओर चरणबद्ध बदलाव को सक्षम बनाता है।
    खनूजा ने संबोधन में आगे कहा कि गैस को वैश्विक स्तर पर कम कार्बन वाले एक जीवाश्म ईंधन के रूप में मान्यता मिली है जो एनर्जी ट्रांजिशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। हालांकि, ग्रीन हाइड्रोजन, कंप्रेस्ड बायोगैस और कोल-बेड मीथेन जैसे विकल्प उभर रहे हैं, फिर भी भारत अपने एनर्जी मिक्स में गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्राथमिक साधन के रूप में पुनर्गैसीकृत एलएनजी पर काफी हद तक निर्भर है।
    भारत के प्राथमिक एनर्जी मिक्स में गैस की हिस्सेदारी 6.8 प्रतिशत है, जो 2030 के लिए निर्धारित 15 प्रतिशत के लक्ष्य से काफी कम है। आईईए की ‘इंडिया गैस मार्केट रिपोर्ट’ सहित हालिया विश्लेषणों से पता चलता है कि सामान्य परिस्थितियों में देश के एनर्जी मिक्स में गैस की हिस्सेदारी 2030 तक केवल 8-9 प्रतिशत ही पहुंच पाएगी।
    गैस की खपत में वृद्धि करने और एनर्जी मिक्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए, भारत को कई बड़ी चुनौतियों का समाधान करना होगा। अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि वे चीन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
    मंगलानी ने कहा,”अगर आप वहां जाएं, तो आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि चीन खासकर ट्रकों और लंबी दूरी के माल की आवाजाही के परिवहन के लिए एलएनजी को काफी आक्रामकता से बढ़ावा दे रहा है। अगर भारत हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) से दूर जाने को लेकर गंभीर है, तो हमें भी ऐसी ही रणनीतियों पर विचार करना होगा। अगर हम 70 से 200 मिलियन क्यूबिक मीटर एलएनजी की बढ़ती मांग मान लें और 30 से 35 लॉजिस्टिक्स केंद्रों में लगभग 300 एलएनजी स्टेशन वितरित करें, तब भी यह केवल पारंपरिक मांग वाले क्षेत्र को ही कवर करेगा।”
    उन्होंने आगे कहा, “लेकिन हमें इससे आगे भी देखना होगा। हमें प्राकृतिक गैस के गैर-पारंपरिक उपयोगों पर केंद्रित उद्यमिता को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए, चाहे वह औद्योगिक समूहों में हो, दूरदराज के क्षेत्रों में हो या उभरते क्षेत्रों में। हमारे पास पहले से ही देश भर में ऐसे कई अवसर मौजूद हैं।”
    मंगलानी के मुताबिक, “जीएसटी के कार्यान्वयन ने भारत को एक एकीकृत बाजार बनने में पहले ही मदद की है। अब हमें परिवहन को सुव्यवस्थित करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और अधिक व्यवसाय-अनुकूल इकोसिस्टम बनाने के लिए उस गति को आगे बढ़ाना होगा, जिससे अंततः अर्थव्यवस्था और अंतिम उपभोक्ता दोनों को लाभ हो।”
    इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) के प्रबंध निदेशक और सीईओ राजेश कुमार मेदिरत्ता ने कहा कि हमें अपना स्वयं का मजबूत और आत्मनिर्भर गैस बाजार बनाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, “भारत में जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के बराबर या उनसे भी आगे एशिया के सबसे बड़े मांग केंद्रों में से एक बनने की क्षमता है। इस पैमाने की मांग के साथ, हमें बिचौलियों या हाजिर बाजारों पर ज्यादा निर्भर रहने के बजाय, अपनी शर्तों पर, ज्यादा आत्मविश्वास से वैश्विक अनुबंधों पर बातचीत करने की स्थिति में होना चाहिए।”
    सीआरएफ के अध्यक्ष शिशिर प्रियदर्शी ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गैस को भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में हाईलाइट करना था। देश 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन को लेकर प्रतिबद्ध है। ऐसे में गैस जीवाश्म ईंधन से गैर-जीवाश्म ईंधन की तरफ शिफ्ट में गैस एक पुल की भूमिका निभा सकता है।

    Author Profile

    Knock India
    Latest entries
    • मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसलाछत्तीसगढ़May 5, 2026मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला
    • सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभछत्तीसगढ़May 5, 2026सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ
    • भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्याRaipurMay 5, 2026भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या
    • सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्राRaipurMay 5, 2026सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा
    103 billion cubic consumption in India Natural gas Top government official
    Knock India

    Related Posts

    RBI का बड़ा एक्शन! पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द, डिजिटल पेमेंट सेक्टर में हलचल

    April 25, 2026

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के संकेत से सोना ₹1,54,990 और चांदी ₹2,55,735 पर पहुंची

    April 16, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव का असर! भारतीय शेयर बाजार धड़ाम…सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी में 450 अंकों की बड़ी गिरावट

    April 13, 2026

    LPG किल्लत से जल्द मिलेगी राहत! मोदी सरकार का नया फॉर्मूला, अब सबसे पहले इन्हे मिलेगा गैस सिलेंडर

    April 9, 2026

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई: केंद्र सरकार

    March 27, 2026

    सेंसेक्स करीब 1,000 अंक फिसला, इन कारणों के चलते बाजार में आई बड़ी गिरावट

    March 11, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.